होम राजनीतिक उठा पटक पर बोली भाजपा- इस सरकार का चले जाना ही राजस्थान के हित में
राजनीतिक उठा पटक पर बोली भाजपा- इस सरकार का चले जाना ही राजस्थान के हित में
राजस्थान में जारी राजनीतिक उठा पटक के बीच भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने सोमवार को कहा कि मौजूदा अशोक गहलोत सरकार का चले जाना ही राज्य की जनता के हित में है। इसके साथ ही पार्टी ने गहलोत सरकार पर अपने वादों पर खरा नहीं उतरने का आरोप लगाया। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सतीश पूनिया ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘कांग्रेस पार्टी की सरकार राजस्थान के लोगों के मन से उतर गयी है। आज भी यह सरकार बहुमत की सरकार नहीं कही जा सकती ... निरपेक्ष बहुमत की सरकार नहीं थी .. (पिछले विधानसभा चुनाव के बाद उसके पास)केवल 99 सीटें थीं, (फिर) दो उपचुनाव जीते और उसके बाद का घटनाक्रम सबके सामने है। यह सरकार चले जाना ही राजस्थान की जनता के हित में है।’’उन्होंने कहा कि राज्य में इस कांग्रेस सरकार की बुनियाद अंतर्कलह एवं अंतरविरोध है और मौजूदा घटनाक्रम से कांग्रेस की फूट भी उजागर हो गयी है। पूनियां ने गहलोत सरकार पर अपने वादों पर खरा नहीं उतरने का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा,‘‘... राजस्थान सरकार पौने दो साल में अपने किसी वादे पर खरा नहीं उतरी। उसने एक भी काम नहीं किया... सिर्फ लीपापोती व बयानबाजी के। पूरे पौने दो साल तक पूरी सरकारी मशीनरी अशोक गहलोत की सरकार को बचाने में लगी रही। उससे यह साफ है कि यह सरकार लोगों के मन से भी उतर गयी और बहुमत का जो आंकड़ा था वह केवल बनावटी आंकड़ा दिखता है। मुझे लगता है कि अभी कुछ पर्दे के पीछे हैं बहुत कुछ होना बाकी है। मन से उतरी हुई सरकार मुझे लगता है कि ज्यादा दिन चलती नहीं।’’
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।