होम महाराष्ट्र में 24 घंटे के अंदर 173 मरीजों ने तोड़ा दम, 7827 नए केस मिले पॉजिटिव

समाचारदेश Alert Star Digital Team Jul 12, 2020 08:46 PM

महाराष्ट्र में 24 घंटे के अंदर 173 मरीजों ने तोड़ा दम, 7827 नए केस मिले पॉजिटिव

महाराष्ट्र में 24 घंटे के अंदर 173 मरीजों ने तोड़ा दम, 7827 नए केस मिले पॉजिटिव

महाराष्ट्र में 24 घंटे के अंदर 173 मरीजों ने तोड़ा दम, 7827 नए केस मिले पॉजिटिव

कोरोनावायरस महामारी (Coronavirus Pandemic) से इन दिनों भारत (India) समेत दुनिया (World) के कई देश जूझ रहे हैं. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश में पिछले 24 घंटे में 28,637 कोरोना संक्रमण के नए मामले सामने आए हैं, वहीं इस दौरान 551 लोगों की वायरस के चलते जान चली गई है.

कोरोनावायरस पॉजिटिव केसों में नए उछाल के बाद अब भारत में कुल कोरोनावायरस संक्रमण के मामलों की संख्या बढ़कर 8,49,553 हो गई है. इन मामलों में 29,22,58 केस एक्टिव हैं, जबकि 5,34,621 केस डिस्चार्ज, माइग्रेट और ठीक हो चुके हैं. अब तक देश में वायरस से हुई मौतों की संख्या बढ़कर 22,674 हो गई है. रिकवरी रेट बढ़कर 62.92 पर पहुंच गया है वहीं पॉजिटिविटी रेट 10.22 हो गया है.

पूरी दुनिया में कोरोना वायरस पॉजिटिव (Coronavirus Positive) मामलों का आंकड़ा लगभग 1 करोड़ 26 लाख हो चुका है. साथ ही 5 लाख 62 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है. पढ़ें पिछले 24 घंटों में कोरोना को लेकर आईं सभी अपडेट्स.

Coronavirus Live Updates:

  • महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों में 7,827 नए COVID-19 मामले और 173 मौतें रिपोर्ट की गई हैं, कुल मामलों की संख्या 2,54,427 हो गई है जिसमें 1,40,325 ठीक और 10,289 मौतें शामिल हैं: राज्य स्वास्थ्य विभाग
  • मुंबई में आज 1,263 COVID-19 मामले, 1,441 डिस्चार्ज और 44 मौतें रिपोर्ट हुई हैं. कुल मामलों की संख्या अब 92,720 है जिसमें 64,872 ठीक, 22,556 सक्रिय मामले और 5,285 मौतें शामिल हैं : बृहन्मुंबई नगर निगम
  • पश्चिम बंगाल में पिछले 24 घंटों में 1,560 नए COVID-19 पॉजिटिव केस, 26 मौतें और 622 लोग डिस्चार्ज हुए हैं.कुल मामलों की संख्या 30,013 हो गई है जिसमें 932 मौतें और 18,581 डिस्चार्ज शामिल हैं : स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग,पश्चिम बंगाल सरकार
  • दिल्ली में आज 1,573 कोरोना मामले, 2,276 ठीक हो चुके मामले और 37 मौतें रिपोर्ट की गई हैं. राष्ट्रीय राजधानी में कुल मामलों की संख्या अब 1,12,494 हो गई है, जिसमें 89,968 ठीक, 19,155 सक्रिय मामले, और 3,371 मौतें शामिल हैं: दिल्ली स्वास्थ्य विभाग
Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)