होम कोरोना की दवा हुई सस्ती: इलाज में बेहद असरदार, ये है फैबीफ्लू नया रेट.
कोरोना की दवा हुई सस्ती: इलाज में बेहद असरदार, ये है फैबीफ्लू नया रेट.
कोरोना वायरस संकट के बीच दुनिया के तमाम देश कोविड वैक्सीन, दवाओं और इलाज को लेकर शोध में जुटे हैं। इसके परिणाम भी लगभग सकारत्मक आ रहे हैं। कई देश कोविड वैक्सीन के ह्यूमन ट्रायल तक पहुँच गए हैं तो भारत समेत कई देशों में प्लाज्मा थेरेपी से कोरोना का इलाज किया जा रहा है। कोरोना मरीजों के इलाज में दवाइयों की बात करें तो कई कारगर मेडिसिन लॉन्च की गयी।
ग्लेनमार्क फार्मास्युटिकल्स ने कोरोना की दवा की कीमत 27 फीसदी घटाई
कोरोना दवाओं को लेकर राहत की खबर भी सामने आ रही है। दरअसल, दवा निर्माता ग्लेनमार्क फार्मास्युटिकल्स ने कोरोना वायरस की फैबीफ्लू (FabiFlu) नाम की दवा को लॉन्च किया था, जो कोरोना मरीजों के इलाज में काफी अच्छे परिणाम दे रही है। ग्लेमार्क ने अपनी इस एंटीवायरल दवा फेविपिराविर की कीमत भी कम कर दी है। कम्पनी ने इसका दाम 27 फीसदी तक घटा दिया है।
103 रुपये की फैबीफ्लू दवा का नया MRP 75 रुपये
बता दें कि ग्लेनमार्क ने जब जून में फैबीफ्लू मेडिसिन को लॉन्च किया तो उसकी कीमत 103 रुपये तय की गयी थी। हालंकि अब इसकी कीमत 27 फीसदी तक कम करने के बाद फैबीफ्लू मेडिसिन की एक टेबलेट की कीमत 75 रुपये में हो गयी है। कीमत को लेकर कम्पनी ने बयान जारी किया, 'बड़े पैमाने पर दवा के उत्पादन और बेहतर पैमाने पर हुए लाभ की वजह से दवा की कीमत में कमी संभव हो सकी क्योंकि ग्लेनमार्क भारत में दवा का एक्टिव फार्मास्युटिकल इंग्रेडिएंट (API) और फॉर्म्युलेशन दोनों बना रही है और इन सब का फायदा मरीजों को हो रहा है।'
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।