होम अमिताभ-अभिषेक के बाद ऐश्वर्या-अराध्या भी कोरोना पॉजिटिव, जया निगेटिव
अमिताभ-अभिषेक के बाद ऐश्वर्या-अराध्या भी कोरोना पॉजिटिव, जया निगेटिव
देश की बड़ी शख्सियतों में शुमार, बॉलीवुड के नामचीन कलाकार, अपने श्रेष्ठ अभिनय और बुलंद आवाज की बदौलत दुनियाभर में पहचाने जाने वाले 77 वर्षीय सदी के महानायक और जिंदादिल इंसान अमिताभ बच्चन खतरनाक और जानलेवा महामारी कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं। उनके इकलौते बेटे और बॉलीवुड स्टार अभिषेक बच्चन को भी कोरोना का संक्रमण हुआ है। इधर रविवार को आई रिपोर्ट में अमिताभ बच्चन की बहू ऐश्वर्या राय और उनकी पोती अराध्या भी कोरोना पॉजिटिव निकली हैं। रविवार को नानावती अस्पताल की ओर से जारी मेडिकल बुलेटिन में कहा गया है कि अमिताभ बच्चन का स्वास्थ्य कोरोना वायरस के हल्के लक्षणों के साथ स्थिर है। वे वर्तमान में अस्पताल की आइसोलेशन यूनिट में भर्ती हैं। नानावती सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल, मुंबई के जनसंपर्क अधिकारी ने यह जानकारी दी है।बिग बी, करोड़ाें लोगों के आदर्श, बच्चे-बूढ़े और जवान सभी के दिलों में बसने वाले चहेते सुपरस्टार अमिताभ बच्चन और उनके बेटे अभिषेक बच्चन के काेरोना वायरस से संक्रमित होने का पता शनिवार को तब चला, जब उनकी टेस्ट रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव मिली। इसके तुरंत बाद उन्हें मुंबई के नानावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि बच्चन परिवार के लिए राहत की बात यह है कि महानायक की पत्नी जया भादुड़ी बच्चन की रिपोर्ट कोरोना निगेटिव मिली है। इधर, झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अभिनेता अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन के कोरोना पॉजिटिव होने पर चिंता व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने कहा भगवान से उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। एक बार फिर सभी से अपील है, मास्क पहनें। घर पर रहें, सुरक्षित रहें।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।