होम देश में कोविड-19 से स्वस्थ होने की दर 62.93 प्रतिशत: स्वास्थ्य मंत्रालय
देश में कोविड-19 से स्वस्थ होने की दर 62.93 प्रतिशत: स्वास्थ्य मंत्रालय
केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने रविवार को कहा कि कोरोना वायरस से निपटने के लिए केन्द्र, राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों द्वारा की गई समन्वित कार्रवाई, इसके प्रभावी ढंग से प्रबंधन और समय पर इलाज से देश में स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या में लगातार वृद्धि हुई है।
मंत्रालय ने कहा कि आज की तारीख में स्वस्थ हुए लोगों की संख्या कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या से 2,42,362 अधिक है। मंत्रालय ने बताया, ''स्वस्थ होने की दर सुधर कर 62.93 प्रतिशत हो गई है।'' उसने बताया, ''चौतरफा प्रयासों के कारण अधिक से अधिक लोग स्वस्थ हो रहे हैं।''
देश में इस समय कोरोना वायरस से संक्रमित 2,92,258 मरीजों का इलाज चल रहा है। पिछले 24 घंटे में कुल 19,235 लोग कोरोना वायरस संक्रमण से ठीक हुए हैं। रविवार को कोविड-19 से ठीक हुए लोगों की संख्या बढ़कर 5,34,620 हो गई। इस बीच देश में रविवार को कोरोना वायरस के 28,637 और मामले सामने आए हैं, जिससे देश में मामलों की कुल संख्या 8,49,553 पहुंच गई है। मंत्रालय के सुबह आठ बजे तक आंकड़ों के अनुसार देश में इस बीमारी से 551 और लोगों की मौत होने से मृतक संख्या 22,674 हो गई है।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।