होम अनुपम खेर की मां, भाई और उनका परिवार कोविड-19 से संक्रमित

समाचारअर्थ व बाजार Alert Star Digital Team Jul 12, 2020 08:11 PM

अनुपम खेर की मां, भाई और उनका परिवार कोविड-19 से संक्रमित

अनुपम खेर की मां, भाई और उनका परिवार कोविड-19 से संक्रमित

अनुपम खेर की मां, भाई और उनका परिवार कोविड-19 से संक्रमित

अमिताभ बच्चन और उनके बेटे अभिषेक बच्चन के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद अभिनेता अनुपम खेर की मां और भाई समेत परिवार के 4 लोग भी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं. अनुपम खेर ने रविवार सुबह ट्वीट कर इसकी जानकारी दी.

अनुपम ने कहा क‍ि कुछ दिनों से उनकी मां दुलारी की तबीयत खराब थी. उन्हें कुछ दिनों से भूख नहीं लग रही थी और वे सोती रहती थीं. डॉक्टर की सलाह पर उन्होंने अपनी मां का ब्लड टेस्ट करवाया, जिसमें सब ठीक निकला. बाद में सीटी स्कैन करवाया और फिर माइल्ड (हल्के) कोविड-19 पॉजिट‍िव की पुष्टि हुई.

इसके बाद अनुपम और उनके भाई राजू ने भी अपना कोरोना टेस्ट करवाया. रिपोर्ट में अनुपम निगेट‍िव पाए गए जबकि उनके भाई का टेस्ट रिजल्ट माइल्ड कोविड-19 पाया गया. इसके बाद राजू की फैमिली का भी कोरोना टेस्ट करवाया गया. इसमें अनुपम की भाभी यानी राजू की पत्नी और भतीजी वृंदा माइल्ड कोरोना पॉजिट‍िव पाए गए, जबकि भतीजा निगेट‍िव निकला.

फिलहाल अनुपम ने बताया कि उनकी मां को कोकिलाबेन अस्पताल में एडमिट किया गया है. इस बारे में बीएमसी को भी सूचना दे दी गई है और अब उनके घर को सैनिटाइज किया जाएगा. अनुपम ने लोगों से भी यही अपील की है क‍ि वे अपने माता-पिता का ख्याल रखें. उन्होंने डॉक्टर्स की भी तारीफ की है, जो दिन-रात लोगों के लिए काम कर रहे हैं.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)