होम प्रियंका गांधी के नेतृत्व में लड़ा जाएगा उत्तर प्रदेश का आगामी विधानसभा चुनाव
प्रियंका गांधी के नेतृत्व में लड़ा जाएगा उत्तर प्रदेश का आगामी विधानसभा चुनाव
त्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने रविवार को कहा कि उत्तर प्रदेश में 2022 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा पार्टी का चेहरा होंगी और यह चुनाव उन्हीं के नेतृत्व में लड़ा जाएगा। लल्लू ने कहा कि कांग्रेस किसी राजनीतिक दल से गठबंधन नहीं करेगी बल्कि जनता, लोकतंत्र, युवाओं, किसानों, गरीबों, दलितों और वंचितों से गठजोड करेगी। लल्लू ने ‘‘पीटीआई-भाषा’’ को दिए साक्षात्कार में कहा कि उत्तर प्रदेश प्रियंका की भूमि है। वह यहीं की हैंप्रियंका और उनके परिवार का उत्तर प्रदेश की भूमि और राज्य की करोडों जनता से लगाव है। वह राज्य के करोडों लोगों के हृदय में रहती हैं। निस्संदेह उनके नेतृत्व में पार्टी उत्तर प्रदेश का विधानसभा चुनाव लडे़गी। हमें यकीन है कि प्रियंका के नेतृत्व में कांग्रेस को जनता अपना आशीर्वाद देगी। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की जनभावना है कि हमें प्रियंका की देखरेख में सरकार बनानी चाहिए। लल्लू ने भाजपा नेताओं के इस दावे को खारिज कर दिया कि प्रियंका टि्वटर वाली नेता हैं। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार प्रियंका से भयभीत है। राज्य सरकार द्वारा हिरासत में लिये जाने के बावजूद वह सडकों पर उतरीं और सोनभद्र के आदिवासियों के लिए संघर्ष किया। जिस तरह से वह हर मुद्दे पर सरकार को अलग- थलग कर रही हैं, सरकार डरी हुई है और फंसी हुई है।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।