होम योगी सरकार का बड़ा फैसला, यूपी में हर शनिवार और रविवार को रहेगा संपूर्ण लॉकडाउन
योगी सरकार का बड़ा फैसला, यूपी में हर शनिवार और रविवार को रहेगा संपूर्ण लॉकडाउन
उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ सरकार ने कोरोना वायरस संक्रमण पर प्रभावी नियंत्रण के लिए सप्ताह के अंतिम दो दिन यानी हर शनिवार और रविवार को लॉकडाउन लगाने का फैसला किया है। अपर मुख्य सचिव (गृह एवं सूचना) अवनीश कुमार अवस्थी ने रविवार को बताया कि कोरोना वायरस संक्रमण को फैलने से रोकने के मकसद से सप्ताहांत में लॉकडाउन लागू किया जाएगा। यह आगामी सप्ताह शनिवार और रविवार से लागू होगा। अवस्थी ने बताया कि सप्ताहांत के लॉकडाउन वाले दिनों में बाजार और कार्यालय बंद रहेंगे हालांकि बैंक खुले रहेंगे। उन्होंने बताया कि लॉकडाउन प्रदेश के शहरी और ग्रामीण दोनों ही क्षेत्रों में लागू किया जाएगा। अवस्थी ने बताया कि यह सावधानी कोरोना वायरस संक्रमण पर प्रभावी नियंत्रण के लिए बरती जा रही है। उन्होंने कहा कि शनिवार और रविवार को होने वाली बंदी से आर्थिक गतिविधियों को पूरी तरह मुक्त रखा जाएगा।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।