होम कुछ दल चुनाव टालने के लिए दबाव बना रहेः सुशील मोदी
कुछ दल चुनाव टालने के लिए दबाव बना रहेः सुशील मोदी
उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने शनिवार को कहा कि बिहार विधानसभा के चुनाव में अभी तीन महीने की देर है। तब तक संक्रमण की क्या स्थिति रहेगी, यह कहना कठिन है। सारी स्थितियों का आकलन कर कोई निर्णय करना चुनाव आयोग का काम है, इसलिए आयोग की तैयारियों पर अभी से राजनीतिक बयानबाजी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव समय पर हों या टल जाएं, एनडीए आयोग के निर्णय का पालन करेगा। हम हर स्थिति के लिए तैयार हैं, लेकिन जैसे कमजोर विद्यार्थी परीक्षा टालने के मुद्दे खोजते हैं, वैसे ही कुछ दल चुनाव टालने के लिए दबाव बना रहे हैं।
डिप्टी सीएम मोदी ने कहा कि कोरोना संक्रमण से बचाव ही सबसे अच्छा इलाज है, इसलिए लोगों को मास्क, सफाई और शारीरिक दूरी का पालन करने में कोई ढिलायी नहीं बरतनी चाहिए। सरकार ने हर गरीब परिवार को चार मास्क और एक साबुन मुफ्त देने के लिए पंचायतों के लिए 160 करोड़ रुपये जारी किये। कोरोना से डरने की नहीं, उसे हराने की जरूरत है। बिहार में रिकवरी रेट राष्ट्रीय औसत से बेहतर है। यह जांच, इलाज और बचाव के लिए अच्छे प्रयास से संभव हुआ। पटना एम्स सहित नौ अस्पताल कोरोना के इलाज के लिए समर्पित किये गए। मास्क पहनने और दो गज दूरी के नियम का पालन कर हम बार-बार के लॉकडाउन को टाल सकते हैं।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।