होम दिग्विजय सिंह ने कहा- जो राहुल- प्रियंका के आक्रामक रुख का समर्थन नहीं करते वे कांग्रेस छोड़ दें

समाचारदेश Alert Star Digital Team Jul 11, 2020 08:56 PM

दिग्विजय सिंह ने कहा- जो राहुल- प्रियंका के आक्रामक रुख का समर्थन नहीं करते वे कांग्रेस छोड़ दें

दिग्विजय सिंह ने कहा- जो राहुल- प्रियंका के आक्रामक रुख का समर्थन नहीं करते वे कांग्रेस छोड़ दें

दिग्विजय सिंह ने कहा- जो राहुल- प्रियंका के आक्रामक रुख का समर्थन नहीं करते वे कांग्रेस छोड़ दें

कांग्रेस (Congress) के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह (Digvijaya Singh) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) को लेकर नरम रुख रखने के पैरोकार पार्टी के कुछ नेताओं पर निशाना साधा और सवाल किया कि जो राहुल गांधी (Rahul Gandhi) और प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi Vadra) के आक्रामक रुख की सराहना नहीं करते, वो कांग्रेस में क्यों हैं।उन्होंने पार्टी के संगठन को फिर से खड़ा करने एवं मजबूत बनाने की पैरवी करते हुए राहुल गांधी से आग्रह किया कि वह दोबारा पार्टी की कमान संभालें। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के पूर्व मुख्यमंत्री ने ट्वीट किया, '2019 में राहुल गांधी प्रधानमंत्री मोदी के लिए वस्तुत: मुख्य चुनौती बनकर उभरे थे। उन्हें कांग्रेस अध्यक्ष अथवा लोकसभा में कांग्रेस संसदीय दल के नेता के तौर पर पार्टी को खड़ा करने का काम जारी रखना चाहिए था। कांग्रेस में कोई भी उनके विरोध में नहीं है।'
गांधी परिवार की सराहना नहीं करते तो कांग्रेस छोड़ देंउन्होंने प्रधानमंत्री पर हमले से परहेज की पैरवी करने वाले कुछ कांग्रेस नेताओं पर निशाना साधते हुए कहा, 'कांग्रेस में कौन लोग हैं जो प्रधानमंत्री मोदी को लेकर नरम रहने की पैरवी करते हैं? उनके पास यह साहस होना चाहिए कि वे पार्टी के भीतर अथवा सार्वजनिक तौर पर अपनी बात रखें।' सिंह ने कहा, 'मैं निजी तौर पर राहुल जी और प्रियंका जी के आक्रामक रुख का समर्थन करता हूं। वे भारत और उत्तर प्रदेश में राष्ट्रीय हित के मुद्दों को उठा रहे हैं। अगर कांग्रेस में कुछ नेता इसकी सराहना नहीं करते तो फिर वे कांग्रेस में क्यों हैं?'

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)