होम सावधान, हाई ब्लड शुगर बढ़ा देता है कोविड-19 से मौत का खतरा
सावधान, हाई ब्लड शुगर बढ़ा देता है कोविड-19 से मौत का खतरा
कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते प्रकोप के बीच हाई ब्लड शुगर के जूझ रहे लोगों को विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता है। कोविड-19 के ऐसे मरीज जिनका ब्लड शुगर बढ़ गया हो, उनमें इस संक्रमण के कारण जान जाने का खतरा बढ़ जाता है। यह खतरा उन लोगों में भी रहता है, जिन्हें पहले से डायबिटीज नहीं है। हाल ही में हुई एक रिसर्च में यह बात सामने आई है।
अध्ययन के मुताबिक, ऐसे लोगों में संक्रमण ज्यादा गंभीर हो जाता है। चीन के टोंगजी मेडिकल कॉलेज के वैज्ञानिकों ने बताया कि हाल के अध्ययनों में ब्लड शुगर बढ़ने और कोविड के कारण शरीर पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों का संबंध सामने आया है। हालांकि, अभी अस्पताल में भर्ती के समय फास्टिंग ब्लड शुगर लेवल और कोविड के मरीज की सेहत के बीच सीधा संबंध स्थापित नहीं हो पाया है।
विज्ञान पत्रिका डायबिटोलोजिया में प्रकाशित अध्ययन के मुताबिक, वैज्ञानिकों ने चीन के दो अस्पतालों में भर्ती के समय कोविड-19 के मरीजों का ब्लड शुगर लेवल मापा और अगले 28 दिन में जान गंवाने वाले मरीजों का मुआयना किया। वैज्ञानिकों ने कहा, 'अध्ययन के डाटा से यह निष्कर्ष निकला है कि कोविड-19 के मरीजों को भले ही पहले से डायबिटीज नहीं हो, लेकिन उन्हें ब्लड शुगर लेवल पर नजर रखनी चाहिए। कोविड-19 के बहुत से मरीजों में ग्लूकोज मेटाबोलिक डिसऑर्डर के लक्षण देखे गए हैं।'
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।