होम व्हाट्सएप यूजर्स की बल्ले-बल्ले, मिल गई यह धमाकेदार सुविधा
व्हाट्सएप यूजर्स की बल्ले-बल्ले, मिल गई यह धमाकेदार सुविधा
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर व्हाट्सएप एक ऐसा ऐप है जो सबसे ज्यादा यूज किया जाता है। व्हाट्सएप के अगर यूजर्स की बात करे तो करीब 2.25 अरब है। व्हाट्सएप भी समय-समय पर अपने यूजर्स के लिए नए-नए फीचर्स की लॉन्चिंग करता रहता है। इसी कड़ी में एक बार फिर कंपनी अपने ग्राहकों के लिए एनिमेटेड स्टीकर्स लेकर आया है। इस नए स्टीकर से चैटिंग करने वाले यूजर्स का एक्सपीरियंस और भी शानदार हो जाएगा। कंपनी ने इस फीचर को सभी यूजर्स के लिए रोल आउट कर दिया है।
बता दें कंपनी ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर इसकी घोषणा की है। कंपनी ने एंड्रॉयड और iOS दोनों वर्जन के लिए ये अपडेट रोल आउट किया है। अगर आप एनिमेटिड स्टीकर का इस्तेमाल करना चाहते हैं तो आपको अपना आउट अपडेट करना होगा। इसके बाद ही आप इन स्टीकर का इस्तेमाल कर पाएंगे।
- एनिमेटेड स्टीकर्स को डाउनलोड करने के बाद आपको उस व्यक्ति की चैट में जाना है, जिसे आप एनिमेटेड स्टीकर भेजना चाहते हैं।
- इसके बाद टैक्स्ट बॉक्स में दिए इमोजी आइकन पर टैप करें।
- डिस्प्ले में सबसे नीचे दिए गए स्टीकर्स ऑप्शन को सिलेक्ट करें।
- इसके बाद आपको स्टीकर्स पैक की सूची दिखाई देगी, जहां आपको उस स्टीकर पैक को सिलक्ट करना है, जिसका आप इस्तेमाल करना चाहते हैं।
- स्टीकर भेजने के लिए उसे सिलेक्ट करके उस पर टैप कर दें।
- व्हाट्सएप को खोलें और चैट में जाएं।
- टैक्स्ट बॉक्स में मौजूद इमोजी आइकन पर क्लिक करें।
- उसके बाद डिस्प्ले में सबसे नीचे दिए स्टीकर्स ऑप्शन को सिलेक्ट करें।
- फिर '+' आइकन पर टैप करें जो आपको व्हाट्सएप स्टीकर स्टोर में ले जाएगा, जहां आपके लिए कई स्टीकर्स
-डाउनलोड करने के लिए मौजूद होंगे।
- स्टोर में कई स्टीकर्स होंगे जिसमें एनिमेटेड स्टीकर्स भी शामिल हैं. कंपनी ने एनिमेटेड स्टीकर्स के साथ प्ले बटन दिया है, जिससे यूजर्स को दोनों में अंतर का पता चल सके।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।