होम रिलायंस जियो लेकर आया सबसे ज्यादा डेटा देने वाला यह प्लान, फ्री में करें बात

समाचारदेश Alert Star Digital Team Jul 11, 2020 07:57 PM

रिलायंस जियो लेकर आया सबसे ज्यादा डेटा देने वाला यह प्लान, फ्री में करें बात

रिलायंस जियो लेकर आया सबसे ज्यादा डेटा देने वाला यह प्लान, फ्री में करें बात

रिलायंस जियो लेकर आया सबसे ज्यादा डेटा देने वाला यह प्लान, फ्री में करें बात

 देश की बड़ी टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो आय दिन अपने यूजर्स को खुश करने के लिए नए-नए प्लान बाजार में पेश करती रहती है। कंपनी को ग्राहकों का रिस्पॉन्स भी अच्छा मिलता है। हाल ही में रिलायंस जियो ने लॉकडाउन के दौरान लंबी वैलिडिटी वाले प्लान लॉन्च किए। मुकेश अंबानी के नेतृत्व वाली कंपनी जियो ने ज्यादा डेटा खर्च करने वाले ग्राहकों के लिए इन प्लान में ज्यादा डेटा ऑफर किया है।

रिलायंस जियो के पास 2,599 रुपये वाला एक ऐसा ही प्लान है। इस प्लान की खासियत है कि यह कंपनी का सबसे ज्यादा डेटा ऑफर करने वाला पैक है। जियो के इस पैक में 740 जीबी डेटा ऑफर किया जाता है। रिलायंस जियो के 2,599 रुपये वाले पैक की वैलिडिटी 365 दिन है। इस रिचार्ज पैक में हर दिन 2 जीबी डेटा ऑफर किया जाता है। इसके अलावा भी 10 जीबी डेटा इस पैक में मिलता है।

यानी ग्राहक कुल 740GB हाई-स्पीड डेटा का फायदा ले सकते हैं। हर दिन मिलने वाले डेटा की लिमिट खत्म होने के बाद स्पीड घटकर 64Kbps रह जाती है। जियो के इस प्लान में जियो नेटवर्क पर अनलिमिटेड जबकि नॉन-जियो नेटवर्क पर कॉलिंग के लिए 12 हजार मिनट मिलते हैं। इस पैक में कुल 100 एसएमएस मुफ्त दिए जाते हैं। इसके अलावा जियो ऐप्स का सब्सक्रिप्शन भी मुफ्त ऑफर किया जाता है।

इसके अलावा जियो के पास 2,399 रुपये वाला रिचार्ज पैक भी है जो 730 जीबी डेटा के साथ आता है। इस पैक की वैलिडिटी 365 दिन है। इस रिचार्ज पैक में अनललिमिटेड कॉल, 100 फ्री एसएमएस और मुफ्त जियो ऐप्स सब्सक्रिप्शन जैसे ऑफर शामिल हैं।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)