होम आखिर कैसे पलटी विकास दुबे की गाड़ी? एसटीएफ ने किया यह दावा

Alert Star Digital Team Jul 11, 2020 12:40 AM

आखिर कैसे पलटी विकास दुबे की गाड़ी? एसटीएफ ने किया यह दावा

आखिर कैसे पलटी विकास दुबे की गाड़ी? एसटीएफ ने किया यह दावा

आखिर कैसे पलटी विकास दुबे की गाड़ी? एसटीएफ ने किया यह दावा

 उत्तर प्रदेश पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने गैंगस्टर विकास दुबे से संबंधित कथित मुठभेड़ मामले में स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा कि कानपुर के सचेंडी थाना क्षेत्र में दुबे को लेकर आ रहे वाहन के सामने अचानक मवेशियों का झुंड आ जाने के कारण गाड़ी पलट गई और उसके बाद हुए घटनाक्रम में दुबे मारा गया। एसटीएफ ने शाम को जारी एक बयान में कहा कि दुबे को एसटीएफ के उपाधीक्षक तेज बहादुर सिंह के नेतृत्व में सरकारी वाहन से लाया जा रहा था। यात्रा के दौरान कानपुर के सचेंडी थाना क्षेत्र में कन्हैयालाल अस्पताल के सामने अचानक गाय-भैंसों का एक झुंड भागता हुआ सड़क पर आ गया। लंबी यात्रा से थके वाहन चालक ने हादसा टालने के लिए वाहन को अचानक मोड़ा जिससे वह अनियंत्रित होकर पलट गया। बयान के मुताबिक इस घटना में वाहन में बैठे पुलिस अधिकारी और कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गए और क्षणिक रूप से बेहोशी में चले जाने की वजह से उनके साथ बैठा अपराधी विकास दुबे हालात का फायदा उठाते हुए घायल इंस्पेक्टर रमाकांत पचौरी की सरकारी पिस्टल निकालकर भागने लगा। इसकी जानकारी मिलने पर एसटीएफ के उपाधीक्षक तेज बहादुर सिंह और उनके साथियों ने दुबे का पीछा किया तो उसने पुलिस से छीनी गई पिस्तौल से गोलियां चलाईं। दुबे को जिंदा पकड़ने की पूरी कोशिश की गई लेकिन वह पुलिस पर गोलियां चलाता रहा।एसटीएफ द्वारा आत्मरक्षा में चलाई गई गोली से दुबे घायल हो गया। उसे सरकारी अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बयान के मुताबिक दुबे द्वारा की गई फायरिंग में एसटीएफ के मुख्य आरक्षी शिवेंद्र सिंह सेंगर और कांस्टेबल विमल यादव घायल हो गए हैं। उनका इलाज चल रहा है। गौरतलब है कि पिछली दो-तीन जुलाई की दरमियानी रात को कानपुर के बिकरु गांव में घात लगाकर किए गए हमले में 8 पुलिसकर्मियों की हत्या का मास्टरमाइंड विकास दुबे शुक्रवार सुबह उज्जैन से कानपुर लाते वक्त सचेंडी थाना इलाके में हुई कथित मुठभेड़ में मारा गया।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)