होम मिजोरम में 4.3 तीव्रता के भूकंप के झटके

समाचारदेश Alert Star Digital Team Jul 9, 2020 09:23 PM

मिजोरम में 4.3 तीव्रता के भूकंप के झटके

मिजोरम में 4.3 तीव्रता के भूकंप के झटके

मिजोरम में 4.3 तीव्रता के भूकंप के झटके

 मिजोरम में गुरुवार को 4.3 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप के झटके भारत-म्यामांर सीमा पर स्थित चंफाई जिले में मुख्य रूप से महसूस किए गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

तीन सप्ताह में पूर्वोत्तर के इस पहाड़ी राज्य में भूकंप के यह झटके आठवीं बार महसूस किए गए हैं। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केन्द्र के अनुसार दोपहर 2 बजकर 28 मिनट पर आए भूकंप का केन्द्र चंफाई शहर से 23 किलोमीटर दक्षिण पश्चिम में था। भूकंप का केन्द्र जमीन के नीच 10 किलोमीटर था।

 

चंफाई जिले के उपायुक्त मारिया सी टी जुआली ने पीटीआई को बताया कि भूकंप के झटके कई गांवों और चंफाई शहर में महसूस किए गए।

उन्होंने कहा कि चंफाई शहर में किसी के हताहत होने या संपत्ति के नुकसान की कोई खबर नहीं है। जिले के विभिन्न हिस्सों से विस्तृत रिपोर्ट की मिलने की प्रतीक्षा है।

गौरतलब है कि पिछले 6 दिन में चंफाई जिले में यह तीसरी बार भूकंप आया है और 18 जून से आठवीं बार आया भूकंप है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)