होम बिना अनुमति नैनीताल आने पर यूपी के चार सैलानियों पर मुकदमा

समाचारदेश Alert Star Digital Team Jul 9, 2020 09:19 PM

बिना अनुमति नैनीताल आने पर यूपी के चार सैलानियों पर मुकदमा

बिना अनुमति नैनीताल आने पर यूपी के चार सैलानियों पर मुकदमा

बिना अनुमति नैनीताल आने पर यूपी के चार सैलानियों पर मुकदमा

कोरोना की महामारी व लॉक डाउन के बावजूद सरोवर नगरी नैनीताल का आकर्षण सैलानियों में एक हद तक बरकरार है। ऐसे में कई लोग नियमों को ताक में रखकर तथा रास्ते में हो रही जांचों से बचकर भी यहां पहुंच जा रहे हैं, और पुलिस की कार्रवाई का शिकार बन रहे हैं। इसी कड़ी में बुधवार रात्रि में यूपी से आ रहे चार लोग पकड़े गए, जिनके खिलाफ केस दर्ज हो गया है।

बीती रात मल्लीताल रिक्शा स्टैंड पर कोतवाली पुलिस ने अल्टो कार संख्या यूपी 22ई-9151 को रोका। इसमें संवेदनशील श्रेणी में शामिल यूपी के रामपुर जिले से आये आतिफ अहमद निवासी 268 नाला पार शांदग्रान, बिलाल अली निवासी दोमहला रोड, गेर गुलाम नासिर गली थाना गंज, मोहम्मद फैजल निवासी पक्का बाग घेर थाना गंज तथा चालक फैदान निवासी पक्का बाग गंज पुलिस की पकड़ में आये। इन लोगों ने ना ही यहां आने के लिए नियमानुसार ई-पास बनाने जैसी कोई अनुमति ली थी, और ना ही अपना मेडिकल ही कराया था।

कोतवाली पुलिस ने उनके विरुद्ध मुकदमा तथा अल्टो कार के खिलाफ मोटर यान अधिनियम के तहत कार्रवाई की। वरिष्ठ उप निरीक्षक मोहम्मद यूनुस खान ने बताया कि चालक के पास लाइसेंस भी नहीं था। उन्होंने बताया कि दूसरे राज्यों, खासकर संवेदनशील स्थानों से आने वाले लोगों को आने के लिए ई-पास लेना व पंजीकरण करना तथा राज्य एवं जनपद में प्रवेश करने पर निर्धारित स्थानों पर अपनी जांच कराना आवश्यक है। इसके बावजूद कुछ लोग नजर बचाकर यहां पहुंच रहे हैं।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)