होम उत्तराखंड में कोरोना मरीजों की संख्या 3300 के पार, अबतक 2672 हुए स्वस्थ

समाचारअर्थ व बाजार Alert Star Digital Team Jul 9, 2020 08:28 PM

उत्तराखंड में कोरोना मरीजों की संख्या 3300 के पार, अबतक 2672 हुए स्वस्थ

उत्तराखंड में कोरोना मरीजों की संख्या 3300 के पार, अबतक 2672 हुए स्वस्थ

उत्तराखंड में कोरोना मरीजों की संख्या 3300 के पार, अबतक 2672 हुए स्वस्थ

उत्तराखंड में आज 47 मरीजों की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव प्राप्त हुई है जबकि 22 मरीज स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किए गए हैं। फिलहाल राज्य में कोरोना के कुल 558 एक्टिव केस हैं। राज्य के अपर सचिव (स्वास्थ्य) युगल किशोर पंत ने इसकी पुष्टि की है।

 

राज्य के कोविड 19 कंट्रोल रूम ने गुरुवार शाम 7.00 बजे जारी हेल्थ बुलेटिन में बताया कि आज राज्य में 47 मरीजों की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इनमें चंपावत में दो, देहरादून में 20, नैनीताल में 12, पौड़ी में पांच, टिहरी में पांच और ऊधम सिंह नगर में तीन मरीज हैं। इनकी ट्रैवल हिस्ट्री दिल्ली-एनसीआर, यमुनानगर, मुंबई, मथुरा, बरेली, बिहार और कुवैत की है। राज्य में अबतक कोरोना संक्रमित 46 मरीजों की मौत हो चुकी है। अब तक राज्य से 29 मरीज कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने से पहले ही बाहर जा चुके हैं। इस प्रकार राज्य में कोरोना संक्रमित कुल मरीजों की संख्या बढ़कर 3,305 हो गई है।

उधर, राज्य में विभिन्न अस्पतालों में उपचाराधीन 22 मरीजों को आज स्वस्थ होने के बाद छुट्टी दे दी गई। इनमें अल्मोड़ा जिले में दो, बागेश्वर में तीन, देहरादून में छह, हरिद्वार में एक, नैनीताल में नौ और उत्तरकाशी का एक मरीज है, जिन्हें आज डिस्चार्ज किया गया है। राज्य में अबतक कुल 2672 मरीज स्वस्थ होने के बाद अस्पतालों से अपने घर जा चुके हैं। इस तरह राज्य में फिलहाल 558 मरीज विभिन्न अस्पतालों में उपचाररत हैं। इनमें अल्मोड़ा जिले में 16, बागेश्वर में 7, चमोली में तीन, चंपावत में 9, देहरादून में 132, हरिद्वार में 28, नैनीताल में 182, पौड़ी में 13, पिथौरागढ़ में पांच, टिहरी में 6, ऊधम सिंह नगर में 131 और उत्तरकाशी में 26 एक्टिव मरीज हैं।

राज्य में आज 1,847 सैम्पल की कोरोना जांच रिपोर्ट निगेटिव प्राप्त हुई है जबकि 2,097 सैम्पल आज जांच के लिए भेजे भी गए हैं। राज्य में अबतक कुल 74,975 सैम्पल की जांच रिपोर्ट निगेटिव प्राप्त हुई है और 5,574 सैम्पल की जांच रिपोर्ट प्रक्रियाधीन है। राज्य में कोरोना मरीजों का डबलिंग रेट औसत 60.66 दिन है। राज्य में कोरोना संक्रमित मरीजों के स्वस्थ होने की औसत दर 80.85 प्रतिशत है और अबतक जांचे गए सैम्पल के आधार पर कोरोना संक्रमित पाए जाने वाले मरीजों की औसत दर 4.22 प्रतिशत है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)