होम पुलिस पूछताछ में विकास दुबे ने कबूला, हत्या के बाद शवों को जलाकर सबूत मिटाने की थी योजना
पुलिस पूछताछ में विकास दुबे ने कबूला, हत्या के बाद शवों को जलाकर सबूत मिटाने की थी योजना
कानपुर में 8 पुलिसवालों की हत्या के मुख्य आरोपी विकास दुबे को मध्य प्रदेश के उज्जैन के महाकाल मंदिर से गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तारी के बाद पुलिस उससे लगातार पूछताछ कर रही है. इस दौरान उसने कई बड़े खुलासे किए.
हत्या के बाद शवों को जलाना चाहता था दुबे:
जानकारी के मुताबिक हत्यारे विकास दुबे ने कहा कि वह पुलिसकर्मियों की हत्या के बाद शवों को जलाना चाहता था. जलाने के लिए शवों को एक जगह इकट्ठा किया गया था और तेल का इंतजाम भी कर लिया गया था.पुलिस पूछताछ में विकास दुबे ने कहा कि हमें सूचना थी कि पुलिस सुबह आएगी. पुलिस रात में ही छापेमारी के लिए आ गई. डर था कि पुलिस एनकाउंटर कर देगी.
मध्यप्रदेश से लाया जा रहा है यूपी:
शुरुआती पूछताछ के बाद अब यूपी पुलिस विकास दुबे को मध्य प्रदेश के उज्जैन से यूपी ला रही है. जहां उसे कोर्ट में पेश करेगी. कानपुर के चौबेपुर के बिकरू गांव में दो जुलाई को सीओ देवेंद्र मिश्र समेत आठ पुलिसकर्मियों की हत्या कर दी गई थी.
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।