होम कंप्यूटर एक्सपर्ट्स के लिए ये हैं बेहतरीन फ्री ऑनलाइन पाइथन कोर्सेज

समाचारदेश Alert Star Digital Team Jul 7, 2020 08:30 PM

कंप्यूटर एक्सपर्ट्स के लिए ये हैं बेहतरीन फ्री ऑनलाइन पाइथन कोर्सेज

कंप्यूटर एक्सपर्ट्स के लिए ये हैं बेहतरीन फ्री ऑनलाइन पाइथन कोर्सेज

कंप्यूटर एक्सपर्ट्स के लिए ये हैं बेहतरीन फ्री ऑनलाइन पाइथन कोर्सेज

आज हम कंप्यूटर एक्सपर्ट्स के लिए कंप्यूटर प्रोग्रामिंग की सबसे लोकप्रिय लैंग्वेजेज में से एक लैंग्वेज के फ्री ऑनलाइन कोर्सेज के बारे में जानकारी पेश कर रहे हैं. जी हां! वह सबसे लोकप्रिय कंप्यूटर लैंग्वेज है - पाइथन.

आइये इस आर्टिकल को पढ़कर कंप्यूटर प्रोग्रामिंग लैंग्वेज पाइथन और इसके कुछ बेहतरीन फ्री ऑनलाइन कोर्सेज के बारे में महत्त्वपूर्ण जानकारी हासिल करें.

पाइथन क्या है?

पाइथन एक हाई लेवल की ऑब्जेक्ट ओरिएंटेड कंप्यूटर प्रोग्रामिंग लैंग्वेज है जिसे देश-दुनिया के एकेडमिक इंस्टीट्यूशन्स के साथ सॉफ्टवेयर इंडस्ट्रीज़ भी अपने रोज़ाना के कंप्यूटर प्रोग्रामिंग कामकाज में काफी इस्तेमाल करते हैं. दरअसल, पाइथन एक सुप्रसिद्ध जनरल परपस कंप्यूटर प्रोग्रामिंग लैंग्वेज है जिसे कंप्यूटर एक्सपर्ट्स अपने बड़े और छोटे लेवल के एप्लीकेशन्स के लिए इस्तेमाल करते हैं.

पाइथन प्रोग्रामिंग लैंग्वेज अक्सर डाटा साइंस और मशीन लर्निंग के शुरू के कोर्सेज के लिए एक अच्छी चॉइस भी मानी जाती है. पाइथन को देश-दुनिया में काफी बड़े स्तर पर अपनाने के पीछे इसकी विशाल स्टैंडर्ड लाइब्रेरी, पढ़ने में सरलता और फंक्शनल, प्रोसीज़रल तथा ऑब्जेक्ट-ओरिएंटेड प्रोग्रामिंग स्टाइल्स हैं.

एलिसन के फ्री ऑनलाइन पाइथन कोर्सेज

एलिसन के निम्नलिखित फ्री ऑनलाइन पाइथन प्रोग्रामिंग कोर्सेज करने पर आप पाइथन प्रोग्रामिंग लैंग्वेज की काफी अच्छी जानकारी हासिल कर लेंगे:

  • डिप्लोमा इन पाइथन प्रोग्रामिंग - रिवाइज्ड
  • पाइथन प्रोग्रामिंग: वर्किंग विथ लिस्ट्स एंड फाइल्स - रिवाइज्ड
  • प्रोग्रामिंग कॉन्सेप्ट्स विद पाइथन - रिवाइज्ड
  • पाइथन प्रोग्रामिंग: वर्किंग विद फंक्शन्स एंड हैंडलिंग एरर्स - रिवाइज्ड
  • पाइथन प्रोग्रामिंग: वर्किंग विद कॉम्प्लेक्स डिसीजन्स एंड इवेंट्स - रिवाइज्ड
  • पाइथन प्रोग्रामिंग: वर्किंग विद नंबर्स, डेट्स एंड टाइम - रिवाइज्ड
  • इंट्रोडक्शन टू प्रोग्रामिंग विद पाइथन - रिवाइज्ड

कोर्सेरा के फ्री ऑनलाइन पाइथन कोर्सेज

कोर्सेरा के ये फ्री ऑनलाइन पाइथन कोर्सेज करने के बाद आपके लिए पाइथन कंप्यूटर प्रोग्रामिंग कोर्सेज करने के बाद आप पाइथन प्रोग्रामिंग से जुड़े सभी काम अच्छी तरह से कर लेंगे.

  • पाइथन फॉर एव्रीबॉडी - मिशिगन यूनिवर्सिटी
  • पाइथन 3 प्रोग्रामिंग - मिशिगन यूनिवर्सिटी
  • गूगल IT ऑटोमेशन विद पाइथन - गूगल
  • एप्लाइड डाटा साइंस विद पाइथन - मिशिगन यूनिवर्सिटी
  • पाइथन फॉर डाटा साइंस एंड AI - IBM
  • पाइथन बेसिक्स - मिशिगन यूनिवर्सिटी
  • क्रैश कोर्स ऑन पाइथन - गूगल
  • इंट्रोडक्शन टू पाइथन - कोर्सेरा प्रोजेक्ट नेटवर्क
  • क्रिएट योर फर्स्ट गेम विद पाइथन - कोर्सेरा प्रोजेक्ट नेटवर्क
  • स्टेटिस्टिक्स विद पाइथन - मिशिगन यूनिवर्सिटी
  • इंट्रोडक्शन टू स्क्रिप्टिंग इन पाइथन - राइस यूनिवर्सिटी
  • कोविड 19 डाटा एनालिसिस यूजिंग पाइथन - कोर्सेरा प्रोजेक्ट नेटवर्क

एड्क्स के फ्री ऑनलाइन पाइथन कोर्सेज

फ्री ऑनलाइन प्लेटफॉर्म एड्क्स पर ये फ्री ऑनलाइन पाइथन कोर्सेज आपके लिए IBM, माइक्रोसॉफ्ट और GTx जैसे सुप्रसिद्ध इंस्टीट्यूशन्स ऑफर कर रहे हैं:

  • पाइथन डाटा साइंस - IBM
  • प्रोग्रामिंग फॉर एव्रीबॉडी (गेटिंग स्टार्टेड विद पाइथन) - मिशिगनX
  • कम्प्यूटेशनल थिंकिंग यूजिंग पाइथन - MITx
  • पाइथन बेसिक्स फॉर डाटा साइंस - IBM
  • इंट्रोडक्शन टू पाइथन: एब्सोलूट बिगनर - माइक्रोसॉफ्ट
  • इंट्रोडक्शन टू पाइथन प्रोग्रामिंग - GTx
Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)