होम मुंबई में अब तक 15 लाख से ज्यादा लोग किए गए क्वारंटाइन : BMC

समाचारदेश Alert Star Digital Team Jul 7, 2020 08:25 PM

मुंबई में अब तक 15 लाख से ज्यादा लोग किए गए क्वारंटाइन : BMC

मुंबई में अब तक 15 लाख से ज्यादा लोग किए गए क्वारंटाइन : BMC

मुंबई में अब तक 15 लाख से ज्यादा लोग किए गए क्वारंटाइन : BMC

 कोविड-19 (Covid-19) के आउटब्रेक के बाद मुंबई (Mumbai) में अब तक 15 लाख से ज्यादा लोगों को क्वारंटाइन (Quarantine) किया जा चुका है. ये जानकारी सोमवार को बृहन्मुंबई मुंनिसिपल कॉरपोरेशन (BMC) ने दी. BMC ने बताया है कि कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग के दौरान इन 15 लाख लोगों में 5.34 लाख लोगों को 'हाई रिस्क ग्रुप' में रखा गया था. अब तक 13.28 लाख लोग क्वारंटाइन पीरियड पूरा कर चुके हैं. वर्तमान समय में मुंबई में 2.46 लाख लोग क्वारंटाइन किए गए हैं.

BMC की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक अस्पतालों में क्वारंटाइन किए गए लोगों में कुल 11,409 को कोविड केयर सेंटर्स में रखा गया है. इस वक्त मुंबई में कोविड केयर सेंटर्स के पास 50 हजार बेड की क्षमता है. जबकि 2879 गंभीर संक्रमण से गुजर रहे लोगों को आईसीयू या वेंटिलेटर की जरूरत पड़ी है. मुंबई के पास ऐसे बेड्स की भी क्षमता 6100 है.

धारावी ने जगाई कोरोना के खिलाफ आशा की किरण
गौरतलब है कि दुनिया की सबसे बड़ी झुग्गी बस्ती में शुमार मुंबई के धारावी में कोरोना वायरस के खिलाफ एक आशा की किरण जगी है. करीब 5000 लोगों, जिनमें डॉक्टर, नर्स, म्युनिसपैलिटी कर्मचारी और वॉलंटियर शामिल हैं, की बीते दो महीने की मेहनत रंग लाती दिखने लगी है. इन सभी का बस एक मकसद था कि कोरोना का हॉटस्पॉट बने धारावी को सामान्य स्थिति में लाना है. और धीमी ही सही लेकिन अब सफलता नजदीक आने लगी है.

जून महीने के दौरान इस झुग्गी बस्ती इलाके में कोरोना रोगियों की संख्या में काफी हद तक नियंत्रण आया है. अप्रैल और मई महीने में एकसाथ बड़ी संख्या में केस आने की वजह से माना जा रहा था कि धारावी महाराष्ट्र सरकार के लिए बड़ी परेशानी बनकर उभर सकता है. इसके बाद ही बीएमसी ने तेजी के साथ कार्रवाई शुरू की और तेज रफ्तार टेस्टिंग के साथ लोगों को आइसोलेट करना शुरू किया गया.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)