होम वैजानिक का दावा : कोरोना के लिए किसी वैक्सीन की जरूरत नहीं, खुद ही खत्म हो जाएगा वायरस
वैजानिक का दावा : कोरोना के लिए किसी वैक्सीन की जरूरत नहीं, खुद ही खत्म हो जाएगा वायरस
नई दिल्ली : भारत समेत पूरी दुनिया में कोरोना का संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है। दुनिया में अब तक 11,772,304 मामले सामने आ चुके हैं, जबकि 5,41,521 लोगों की मौत हो गई है। पूरी दुनिया के वैज्ञानिक, डॉक्टर्स और दवा कंपनियां इस एक बीमारी की दवा तैयार करने के लिए दिन-रात मेहनत कर रहे हैं, लेकिन अभी तक ऐसी कोई दवा तैयार नहीं हो सकी है, जिससे कोरोना को रोका जा सके। इसी बीच ब्रिटेन के एक बड़े वैज्ञानिक ने दावा किया है कि कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए किसी वैक्सीन की जरूरत नहीं है, बल्कि वायरस खुद ही खत्म हो जाएगा। उन्होंने कहा कि लोग बिना वैक्सीन के ही वायरस को मात दे रहे हैं।
हर्ड इम्युनिटी ही बचा रही वायरस से
इंग्लैंड की प्रो. सुनेत्रा गुप्ता ने इस बात का दावा किया है। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस के टीके की जरूरत नहीं। कोरोना फैलने के बाद कई लोगों की जान गई है, लेकिन ज्यादातर लोगों में इस वायरस से लड़ने के लिए हर्ड इम्युनिटी पैदा हो गई है। यही वजह है कि वायरस खुद ही खत्म हो जाएगा। ऐसा इसलिए भी क्योंकि कोरोना से मरने वाले ज्यादातर लोग पहले से ही किसी बीमारी से संक्रमित थे। जबकि, मजबूत हर्ड इम्युनिटी वाले लोग ठीक हो रहे हैं।
कोरोना वायरस के लिए वैक्सीन की जरूरत नहीं
प्रो. गुप्ता ने दावा किया कि असल में दुनिया को कोरोना वायरस के लिए किसी वैक्सीन की जरूरत ही नहीं है। लोग इस वायरस को खुद ही मात दे रहे हैं। संभव है कि कोरोना वायरस अन्य फ्लू की तरह ही अपने आप खत्म हो जाए और इसके लिए वैक्सीन की जरूरत न पड़े। हालांकि, कोरोना पर वैक्सीन कितनी कारगर साबित होगी, इसके लिए शोध किए जा रहे हैं, लेकिन यह भी हो सकता है कि कोविड-19 महामारी भी फ्लू की ही तरह एक संक्रमण हो और इसके लिए किसी खास वैक्सीन की जरूरत न हो।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।