होम भारत का पहला स्वचालित कोरोना टेस्टिंग सिस्टम लॉन्च, रोज कर सकेगा 400 टेस्ट

समाचारदेश Alert Star Digital Team Jul 7, 2020 08:21 PM

भारत का पहला स्वचालित कोरोना टेस्टिंग सिस्टम लॉन्च, रोज कर सकेगा 400 टेस्ट

भारत का पहला स्वचालित कोरोना टेस्टिंग सिस्टम लॉन्च, रोज कर सकेगा 400 टेस्ट

भारत का पहला स्वचालित कोरोना टेस्टिंग सिस्टम लॉन्च, रोज कर सकेगा 400 टेस्ट

पुणे. महाराष्ट्र के पुणे शहर की एक कंपनी ने भारत का पहला स्वचालित कोरोना टेस्टिंग सिस्टम लॉन्च किया है. Mylab Discovery Solutions Pvt Ltd &Serum Institute of India द्वारा लॉन्च किए गए इस उपकरण को लेकर सिरम इंस्टिट्यूट के सीईओ अदर पूनावाला ने ट्वीट किया है कि ये एक दिन के भीतर 400 से ज्यादा टेस्ट कर सकता है. साथ ही इसे ऑपरेट करने में सिर्फ एक व्यक्ति की जरूरत पड़ेगी. इसके जरिए हम कोरोना जैसे मुश्किल वक्त में मैन पावर बचा सकते हैं. साथ ही कोरोना टेस्टिंग की रफ्तार भी देश में बढ़ाई जा सकती है. वहीं Mylab Discovery Solutions की तरफ से एक ट्वीट में कहा गया है कि अब कोविड-19 की टेस्टिंग लैब खोलना ज्यादा आसान हो जाएगा. आवश्यकता से कम हो रही है टेस्टिंग
लॉन्चिंग के मौके पर पूनावाला ने कहा है कि इस साल के अंत तक कोरोना वायरस की वैक्सीन आ सकती है. उन्होंने कहा है कि भारत में इस वक्त क्षमता से काफी कम टेस्टिंग की जा रही है. भारत के पास बड़े स्तर पर टेस्टिंग किट तैयार करने की क्षमता है. उन्होंने कहा है कि हमारे पास बड़ी मात्रा में टेस्टिंग किट निर्माण की क्षमता है लेकिन मुश्किल ये हैं कि इसे हम कहां बेचे?

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)