होम कोरोना के मद्देनजर फिल्मों की शूटिंग के लिए जल्द जारी होगी गाइड लाइन : प्रकाश जावड़ेकर

समाचारदेश Alert Star Digital Team Jul 7, 2020 07:49 PM

कोरोना के मद्देनजर फिल्मों की शूटिंग के लिए जल्द जारी होगी गाइड लाइन : प्रकाश जावड़ेकर

कोरोना के मद्देनजर फिल्मों की शूटिंग के लिए जल्द जारी होगी गाइड लाइन : प्रकाश जावड़ेकर

कोरोना के मद्देनजर फिल्मों की शूटिंग के लिए जल्द जारी होगी गाइड लाइन : प्रकाश जावड़ेकर

कोरोना वायरस संक्रमण के कारण लगभग हर उद्योग ठप हो गया है, इसमें फिल्‍म निर्माण उद्योग भी शामिल है, लेकिन सरकार अब इस क्षेत्र के लिए नए दिशा-निर्देश जारी करने जा रही है। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने मंगलवार को कहा कि कोरोना वायरस संक्रमण के मद्देनजर केंद्र सरकार देश में फिल्मों की शूटिंग के लिए गाइड लाइन लेकर आने वाली है। सरकार फिल्म निर्माण को गति देने के लिए प्रोत्साहन राशि भी देगी। फिक्की की ओर से आयोजित 'फिक्की फ्रेम्स 2020' के उद्घाटन सत्र में जावड़ेकर ने उक्त बातें कहीं।

मीडिया और मनोरंजन को भारत की सौम्य शक्ति यानी सॉफ्ट पावर बताते हुए उन्होंने कहा कि आगे बढ़ने के लिए सभी हितग्राहियों को साथ लेकर काम करने की जरूरत है। जावड़ेकर ने कहा कि कोरोना के मद्देनजर सरकार फिल्मों की शूटिंग को लेकर दिशा-निर्देश लेकर आ रही है। उन्होंने कहा, कोरोना के कारण ठप फिल्म निर्माण के काम को तेजी से फिर से शुरू करने के लिए सरकार निर्माण के सभी क्षेत्रों मसलन टेलीविजन सीरियल, फिल्म निर्माण, सह-निर्माण, एनिमेशन और गेमिंग को प्रोत्साहित करेगी।

जावड़ेकर ने कहा कि 80 से अधिक विदेशी फिल्म निर्माता फिल्म सुविधा कार्यालय का लाभ उठा चुके हैं। उन्होंने कहा कि फिक्की फ्रेम्स 2020 में होने वाली चर्चाओं से निश्चित तौर पर नए और नवोन्मेषी विचार सामने आएंगे। बता दें कि कोरोना वायरस संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए देश में लॉकडाउन लगाया गया। इस वजह से सभी उद्योग-धंधों की रफ्तार थम गई। हालांकि, अब धीरे-धीरे देश अनलॉक किया जा रहा है। अर्थव्‍यवस्‍था पटरी पर लौट रही है। ऐसे में फिल्‍म उद्योग के लिए भी सरकार नए दिशा-निर्देश जारी करने जा रही है। बता दें कि अभी फिल्‍मों और टीवी सीरियल्‍स की शूटिंग लगभग बंद है। स्‍टूडियों खाली पड़े हैं। ऐसे में इस उद्योग से जुड़े हजारों लोग खाली बैठे हैं।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)