होम भारत-चीन सीमा विवाद: भारतीय सेना जब चीन में नहीं घुसी तो पीछे क्यों आ रही है?
भारत-चीन सीमा विवाद: भारतीय सेना जब चीन में नहीं घुसी तो पीछे क्यों आ रही है?
भारत और चीन के बीच पूर्वी लद्दाख सीमा पर फ़िलहाल तनाव कम किया जा रहा है. भारत और चीन दोनों का कहना है तनाव कम करने के लिए दोनों देश एक सहमति तक पहुंचे हैं.
सोमवार को चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता झाओ लिजियान ने कहा, ''चीनी और भारतीय सैनिकों ने 30 जून को कमांडर स्तर की वार्ता के तीसरे दौर का आयोजन किया. दोनों ही पक्षों के बीच सहमति बनी कि वो उन बातों पर अमल करेंगे जिसके लिए पिछले दो राउंड के कमांडर स्तर की बातचीत में सहमति बनी थी और हमने सीमा पर तनातनी कम करने दिशा में प्रभावी क़दम उठाए हैं.''
हालांकि इसके बाद भी कई सवाल उठ रहे हैं. पहला अहम सवाल तो यही है कि भारत की सेना जब अपनी ज़मीन पर ही थी तो वो क्यों पीछे हटी?
पैंगोंग झील
आख़िर हुआ क्या है?
भारतीय अधिकारियों ने सोमवार को बीबीसी से बातचीत में कहा था कि चीनी सैनिकों ने गलवान, गोगरा और हॉट स्प्रिंग्स इलाके से पीछे हटना शुरू कर दिया है.
उन्होंने बताया है, "यह उस प्रक्रिया की शुरूआत है जो 30 जून को चुसुल में हुई दोनों पक्षों के कमांडरों की बैठक के बाद तय की गई थी."
माचार एजेंसी एएफ़पी के अनुसार चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता झाओ लिजियान ने सोमवार को बीजिंग में संवाददाताओं से कहा कि "दोनों पक्ष सीमा पर तनाव कम करने पर सहमत हैं और सीमा से अपने सैनिकों को पीछे हटा रहे हैं."
भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल और चीन के विदेश मंत्री वांग यी
बीते रविवार भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल और चीनी विदेश मंत्री वांग यी के बीच टेलीफ़ोन पर बात हुई थी. इसके बाद भारत में चीनी राजदूत सुन वायडोंग ने इस बातचीत का ब्योरा जारी किया है.
इस बातचीत में मोटे तौर पर चार बातों पर सहमति बनी है-
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।