होम उत्तर प्रदेश में मानसून पूरे शबाब पर, ज्यादातर इलाकों में बरसे बादल
उत्तर प्रदेश में मानसून पूरे शबाब पर, ज्यादातर इलाकों में बरसे बादल
दक्षिण पश्चिमी मानसून उत्तर प्रदेश में पूरे शबाब पर है और पिछले 24 घंटों के दौरान मानसूनी बादलों ने प्रदेश के ज्यादातर इलाकों को तर-बतर कर दिया। बारिश का यह सिलसिला अभी जारी रहने का अनुमान है आंचलिक मौसम केंद्र की रिपोर्ट के मुताबिक मानसून पूरे प्रदेश में सक्रिय है। खासकर राज्य के पूर्वी हिस्सों में यह विशेष तौर पर सक्रिय है। पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के पूर्वी भागों में ज्यादातर स्थानों पर जबकि पश्चिमी भागों के कुछ इलाकों में वर्षा हुई। इस दौरान एल्गिन ब्रिज (बाराबंकी) और कैसरगंज (बहराइच) में सबसे ज्यादा 20-20 सेंटीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई।इसके अलावा गोंडा में 18, चंद्रदीप घाट (गोंडा) में 17, रामनगर (बाराबंकी) में 15, जौनपुर में 14, निघासन (लखीमपुर खीरी) में 13, बर्डघाट (गोरखपुर) में 12, बस्ती, फतेहपुर (बाराबंकी) हर्रैया, सोरांव और जौनपुर में 11-11, घोसी (मऊ) तथा पट्टी (प्रतापगढ़) में 10-10, डुमरियागंज में नौ, सुल्तानपुर, सिरौलीगौसपुर (बाराबंकी), पलिया कलां (लखीमपुर खीरी), कतर्नियाघाट (बहराइच), मोहम्मदाबाद और तरबगंज में आठ-आठ, मिर्जापुर, खलीलाबाद, शारदा नगर, नानपारा, भिनगा, खीरी तथा अयोध्या में सात-सात सेंटीमीटर वर्षा रिकॉर्ड की गई।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।