होम प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के प्रचार प्रसार हेतु प्रचार वाहन रवाना
प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के प्रचार प्रसार हेतु प्रचार वाहन रवाना
प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का गांव-गांव तक प्रचार-प्रसार करने एवं किसानों को जागरुक करने के लिए मंगलवार को प्रचार प्रसार वाहन रवाना किए गए।
जिला कलेक्टर आरके जायसवाल ने जिला कलेक्ट्रेट से तीन प्रचार वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया ताकि अधिक से अधिक किसानों को फसल बीमा योजना का लाभ मिल सके। यह प्रचार वाहन किसानों को फसल बीमा की उपादेयता के संबंध में विस्तृत जानकारी देगें तथा धौलपुर जिले कि सभी ग्राम पंचायतों मे 7 जुलाई से 15 जुलाई तक प्रचार प्रसार करेंगें। इस मौके पर डीएम जायसवाल ने कहा कि धौलपुर जिले में प्राकृतिक आपदा जैसे बाढ़, आंधी, ओलावृष्टि, असामयिक व अनियमित वर्षा आदि के चलते किसानों को काफी नुकसान उठाना पड़ता है।
उन्हें ऐसे संकट से राहत देने के लिए केन्द्र सरकार प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का संचालन कर रही है। जो इन सभी जोखिमों से किसानों को वित्तीय सुरक्षा प्रदान करती है। इसके तहत किसानों को खरीफ की फसल के लिए बीमित राशि का 2 प्रतिशत एवं रबी की फसल के लिए 1.5 प्रतिशत का भुगतान करना होता है तथा शेष प्रीमियम राशि राज्य सरकार व केन्द्र सरकार द्वारा वहन की जाती है। धौलपुर जिले में किसान अधिसूचित फसल बाजरे व तिल की फसल का बीमा करवा सकेंगे, जिसमें कृषकों को बाजरे की फसल के लिए 884.44 रुपये प्रति हैक्टेयर तथा तिल की फसल के लिए 778.80 रुपये प्रति हैक्टेयर हेतु प्रीमियम का भुगतान करना होगा।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।