होम नीति आयोग के CEO अमिताभ कांत ने कहा, भारतीय अर्थव्यवस्था करेगी बाउंस बैक

समाचारविदेश Alert Star Digital Team Jul 7, 2020 07:03 PM

नीति आयोग के CEO अमिताभ कांत ने कहा, भारतीय अर्थव्यवस्था करेगी बाउंस बैक

नीति आयोग के CEO अमिताभ कांत ने कहा, भारतीय अर्थव्यवस्था करेगी बाउंस बैक

नीति आयोग के CEO अमिताभ कांत ने कहा, भारतीय अर्थव्यवस्था करेगी बाउंस बैक

 नीति आयोग (Niti Aayog) के सीईओ अमिताभ कांत ने मंगलवार को कहा कि कोविड-19 महामारी से चौपट हुई अर्थव्यवस्था में फिर से तेजी दिखाई देने लगी है और यह बाउंस बैंक करेगी. कोरोना महामारी ने आर्थिक गतिविधियां को गंभीर रूप से प्रभावित किया है क्योंकि देश को कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए देशव्यापी लॉकडाउन से गुजरना पड़ा था. अर्थव्यवस्था को रफ्तार देने के लिए सरकार ने आर्थिक पैकेज सहित कई उपायों की घोषणा की थी. कांत ने आगे कहा कि कोविड-19 महामारी न केवल भारत के लिए बल्कि अमेरिका और यूरोपीय देशों सहित पूरी दुनिया के लिए एक बड़ी चुनौती है.

उन्होंने कहा, मुझे पूरा विश्वास है कि भारत बाउंस बैक करेगा. हम पहले से ही अर्थव्यवस्था में तेजी देख रहे हैं. हम देख रहे हैं कि FMCG जैसे प्रमुख सेक्टर पहले ही कम बैक कर चुके हैं. 'FICCI FRAMES 2020' ने उन्होंने कहा, मुझे उम्मीद है कि हम बाउंस बैक करेंगे और बाउंस बैक बहुत तेजी के साथ करेंगे. कांत ने कहा, आर्थिक गतिविधियों में सुस्ती के कारण सरकार के राजस्व संग्रह में गिरावट आई है. हालांकि धीरे-धीरे अनलॉक होने के साथ आर्थिक गतिविधियां फिर से शुरू हो रही हैं. जून में जीएसटी (GST) रेवेन्यू कलेक्शन बढ़कर 90,917 करोड़ रुपए हो गया. मई में जीएसटी कलेक्शन 62,009 करोड़ रुपए और अप्रैल में जीएसटी कलेक्शन 32,294 करोड़ रुपए रहा था.

कांत ने आगे कहा कि महामारी केवल भारत के लिए ही नहीं बल्कि पूरे विश्व के लिए एक बड़ी चुनौती है, जिसमें अमेरिका और यूरोपीय देश भी शामिल हैं. उन्होंने कहा, हर संकट एक अवसर भी होता है. इसलिए. इस संकट में भी बहुत बड़ी हार और जीत होने वाली है. भारत यह तय कर सकता है कि वह हारना चाहता है या वह जीतना चाहता है.कांत ने जोर देकर कहा कि भारत को 12-13 विकास क्षेत्रों को चुनना चाहिए जो कि कल के लिए विजेता के रूप में उभरने वाले हैं और डाटा, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, जीनोमिक्स, मोबिलिटी और क्रिएटिव इंडस्ट्री जैसे क्षेत्रों को सूचीबद्ध किया है.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)