होम CBSE बोर्ड को लेकर HRD मंत्रालय का बड़ा फैसला, 30 फीसदी कम किया जाएगा सिलेबस
CBSE बोर्ड को लेकर HRD मंत्रालय का बड़ा फैसला, 30 फीसदी कम किया जाएगा सिलेबस
कोविड-19 के बढ़ते मामलों के बीच स्कूलों के ना खुल पाने के कारण शिक्षा व्यवस्था पर काफी प्रभाव पड़ा है. स्कूलों के बंद होने के कारण शिक्षा के समय में भी कमी आई है जिसको ध्यान में रखते हुए CBSE के अकेडमिक सेशन 2020-21 के लिए 9वी-12वीं का सिलेबस कम करने का निर्णय लिया गया है.केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री (Human Resource Development Minister) रमेश पोखरियाल 'निशंक' (Ramesh Pokhriyal) ने ट्वीट के जरिए के बताया कि CBSE के सिलेबस को 30 फीसदी तक कम किया जाएगा. सिलेबस में मूल अवधारणाओं (Core Concepts) को बनाए रखते हुए बदलाव किया जाएगा.केंद्रीय मंत्री ने एक और ट्वीट करते हुए कहा, "कुछ हफ्ते पहले कई शिक्षाविदों से इस फैसले (#SyllabusForStudents2020) के लिए मैंने सुझाव मांगे थे. हमारे पास डेढ़ हजार से ज्यादा सुझाव आए. इसके लिए शुक्रिया."
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।