होम चीनी चैनल ने अनजाने में दिखाया गलवान घाटी का सच, सैटेलाइट तस्वीरों से खुली पोल
चीनी चैनल ने अनजाने में दिखाया गलवान घाटी का सच, सैटेलाइट तस्वीरों से खुली पोल
पूर्वी लद्दाख में भारत और चीन के बीच सीमा पर तनाव कम करने की कोशिश जारी है। हालांकि चीन अपनी आदत से बाज नहीं आ रहा और वह भारत के खिलाफ 'प्रोपेगेंडा वॉर' चला रहा है। इस बार चीन को उसकी ही चाल उल्टी पड़ गई। सरकारी चीनी टीवी चैनल ने सैटेलाइट से मिली ऐसी तस्वीरें जारी कीं, जिसमें नजर आ रहा है कि चीनी सैनिकों ने जबरदस्ती भारतीय सैनिकों की वैध गतिविधियों को रोकने का प्रयास किया है।
दरअसल, सरकारी चीनी टीवी चैनल सीसीटीवी-4 ने सोमवार को एक कार्यक्रम के दौरान कुछ सैटेलाइट तस्वीरें जारी कीं, जो मई महीने की बताई जा रही हैं। तस्वीरों से साफ है कि भारतीय सैनिक अपनी वैध सीमा के अंदर स्थित हैलीपैड और पेट्रोल प्वाइंट -14 पर लगाए शिविर में नजर आ रहे हैं।
रिपोर्ट के मुताबिक, अनुमान लगाया जा रहा है कि चीनी सैनिकों ने जबरदस्ती भारतीय सीमा में घुसकर सैनिकों के साथ मारपीट की और उन्हें उकसाया। साथ ही हेलीपैड और उसके आसपास के इलाके पर कब्जा कर लिया। इसके बाद जारी तस्वीर में नजर आ रहा है कि भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच हुए संघर्ष के बाद भारतीय जवानों ने चीन के बनाए शिविर को वहीं नष्ट कर दिया। फिर भी चीनी सैनिक नहीं मानें और 25 जून को फिर से गलवान नदी के पास अपनी गतिविधिया बढ़ा दी।
16 जून को आई सैटलाइट की तस्वीरों में साफ नजर आया कि भारतीय पक्ष ने खूनी संघर्ष के दौरान वहां बनाए गए चीन के शिविर को नष्ट कर दिया। हालांकि 25 जून को चीन ने फिर से गलवान नदी के आसपास अपनी निर्माण गतिविधि को बढ़ा दिया।
इन सैटेलाइट तस्वीरों से भारत के उस दावे को बल मिलता है, जिसमें कहा गया था कि चीनी सैनिकों को भारतीय इलाके में देखा गया था। भारत ने पहले भी यह बात उठाई थी कि चीनी सैनिक भारत को उसकी सीमा में गश्त लगाने से रोक रहे हैं।
बातचीत के बाद चीनी सैनिक हटे पीछे
सरकारी सूत्रों ने सोमवार को जानकारी देते हुए बताया कि चीन की सेना गलवान घाटी के कुछ हिस्सों से तंबू हटाते और पीछे हटती दिखी है। क्षेत्र में सैनिकों के पीछे हटने का यह पहला संकेत है। सूत्रों ने कहा कि दोनों पक्षों के बीच हुए समझौते के तहत चीनी सैनिकों ने पीछे हटना शुरू किया है। उन्होंने कहा कि चीनी सेना गश्त बिंदु 14 पर लगाए गए तंबू एवं अन्य ढांचे हटाते हुए देखी गई है।
सीमा पर शांति बनाए रखने पर सहमति
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।