होम सुशांत का फंदा खोलेगा राज: सारा सच आ जाएगा सामने, जल्द होगा खुलासा
सुशांत का फंदा खोलेगा राज: सारा सच आ जाएगा सामने, जल्द होगा खुलासा
बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत को आत्महत्या किये लगभग एक महीने होने को है। इस मामले की जांच मुंबई पुलिस कर रही है। पोस्टमार्टम और विसरा रिपोर्ट आने के बाद मुंबई पुलिस ने अब उस कपड़े को को टेस्ट के लिए फोरेंसिक लैब में भेजा है, जिससे उन्होंने फांसी लगाई थी। लैब में उस कपड़े की टेंसाइल स्ट्रेंथ का पता लगाया जाएगा कि क्या वह सुशांत का भार उठाने में सक्षम था या नहीं। बता दें कि सुसाइड के वक्त सुशांत का वजन 80 किलोग्राम था।
नहीं मिला था कोई सुसाइड नोट
जांचकर्ताओं के अनुसार, सुशांत सिंह ने हरे रंग के कपड़े को फांसी फंदा बनाकर छत के पंखे से लटकर सुसाइड की थी। यह कपड़ा एक सूती नाइट गाउन था। उनके पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला था। पुलिस अधिकारी ने कहा, 'विसरा के अलावा, पुलिस ने गाउन को भी केमिकल और फोरेंसिक एनालिसिस के लिए कलिना स्थित फोरेंसिक साइंस लैब में भेजा है। तीन दिन बाद इसकी फाइनल रिपोर्ट भी जाएगी।इस टेस्ट से पुलिस को पता चलेगा कि कहीं उन्हें जांच-पड़ताल में कोई गलती, तो नहीं हुई। इस बीच, बांद्रा पुलिस ने डायरेक्टर संजय लीला भंसाली को बयान दर्ज करवाने के लिए समन भेजा है। पुलिस ने 6 जुलाई को बांद्रा पुलिस स्टेशन बुलाया है। संजय लीला भंसाली ने सुशांत को फिल्म का ऑफर दिया लेकिन डेट इश्यू के चलते दोनों के बीच बात नहीं बन पाई।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।