होम विकास दुबे को था एनकाउंटर में मारे जाने का डर, पुलिस दबिश की पहले से जानकारी
विकास दुबे को था एनकाउंटर में मारे जाने का डर, पुलिस दबिश की पहले से जानकारी
कानपुर गोलीकांड मामले में नया खुलासा हुआ है. जांच के मुताबिक आरोपी विकास दुबे को पुलिस दबिश की जानकारी काफी पहले हो चुकी थी. उसको शक था कि कहीं पुलिस एनकाउंटर करके उनको मार न दे, इसलिए उसने गुरुवार को ही अपने कई परिचितों को घर पर हथियारों के साथ बुला लिया था.
कानपुर देहात के रसूखदार इलाके मे चावल मिल चलाने वाले विकास दुबे के रिश्तेदार कमलेश को भी इसी तरह पहले ही बुलाया गया था. जब ये लोग वहां पहुंचे, तो विकास दुबे ने बताया कि पुलिस उसको मारने आ रही है. लिहाजा वो लोग उसके साथ रहें.
जांच कर रही पुलिस ने आरोपी विकास दुबे के जानने वाले असलहाधारी लोगों के यहां छापेमारी की है. हालांकि ज्यादातर लोग फरार हैं. वहीं, दूसरी ओर इस मामले में कानपुर के आईजी मोहित अग्रवाल ने चौबेपुर के थानाध्यक्ष विनय तिवारी को सस्पेंड कर दिया गया है.
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।