होम राष्‍ट्रपति से मिलने पहुंचे ओली, नेपाल में राजनीतिक सरगर्मी तेज, मंत्रियों की बैठक भी बुलाई

Alert Star Digital Team Jul 4, 2020 08:25 PM

राष्‍ट्रपति से मिलने पहुंचे ओली, नेपाल में राजनीतिक सरगर्मी तेज, मंत्रियों की बैठक भी बुलाई

राष्‍ट्रपति से मिलने पहुंचे ओली, नेपाल में राजनीतिक सरगर्मी तेज, मंत्रियों की बैठक भी बुलाई

राष्‍ट्रपति से मिलने पहुंचे ओली, नेपाल में राजनीतिक सरगर्मी तेज, मंत्रियों की बैठक भी बुलाई

 नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली के भविष्य का फैसला करने के लिए सत्तारूढ़ नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी (एनसीपी) की स्थायी समिति की शनिवार को होने वाली अहम बैठक सोमवार तक के लिए टल गई है। पार्टी की एकता बनाए रखने के लिए पार्टी पदाधिकारियों ने विचार-विमर्श के लिए और समय की मांग की थी। इस बीच समाचार एजेंसी एएनआइ ने जानकारी दी है कि पीएम केपी शर्मा ओली शीतल निवास राष्‍ट्रपति विद्या देवी भंडारी से मिलने पहुंचे हैं। मौजूदा वक्‍त में सियासी हलचल तेज है और सूत्रों की मानें तो सरकार की ओर से बुलाई गई मंत्रियों की बैठक भी हो सकती है

ओली के प्रेस सलाहकार सूर्य थापा और पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष पुष्प कमल दहल प्रचंड के प्रेस सलाहकार बिष्णु सप्कोटा ने यह जानकारी दी। दरअसल, ओली और दहल के बीच शुक्रवार को तीन घंटे तक हुई वार्ता विफल हो गई थी। दहल ओली के इस्तीफे की मांग पर अड़े हैं, वहीं ओली ने त्यागपत्र देने से यह कहकर इन्कार कर दिया कि वह किसी भी मुद्दे पर वार्ता को तैयार हैं। दोनों ने स्थायी समिति की बैठक से पहले शनिवार सुबह फिर वार्ता पर सहमति व्यक्त की थी। शनिवार सुबह हुई संक्षिप्त बातचीत में भी दोनों के बीच गतिरोध बना रहा लिहाजा सुबह 11 बजे होने वाली स्थायी समिति की बैठक सोमवार तक के स्थगित कर दी गई।

दरअसल, एनसीपी में विभाजन का खतरा पैदा हो गया है क्योंकि ओली और दहल गुट अपने-अपने रुख पर अड़े हुए हैं। वरिष्ठ नेता माधव नेपाल और झालानाथ खनल समेत दहल गुट के नेता ओली से प्रधानमंत्री पद के साथ पार्टी अध्यक्ष पद से भी इस्तीफा देने की मांग कर रहे हैं। 45 सदस्यीय स्थायी समिति के अधिकांश सदस्य भी दहल गुट का समर्थन कर रहे हैं। दहल के हवाले से एक वरिष्ठ नेता ने बताया कि ओली द्वारा भारत और अपनी ही पार्टी के नेताओं के खिलाफ निराधार आरोप लगाना सही नहीं था।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)