होम चंद्र ग्रहण: साल का तीसरा चंद्र ग्रहण आज, जानें कहां देगा दिखाई और क्या है समय
चंद्र ग्रहण: साल का तीसरा चंद्र ग्रहण आज, जानें कहां देगा दिखाई और क्या है समय
गुरु पूर्णिमा के दिन 05 जुलाई, रविवार को साल का तीसरा चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है। खगोल शास्त्रियों के अनुसार यह एक उपच्छाया चंद्र ग्रहण होगा। बता दें कि बीते दिनों में 21 जून को सूर्य ग्रहण लगा था और इसके बाद अब चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है। यहां बता दें कि हिंदू धर्म में ग्रहण को बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। फिर चाहे बात सूर्य ग्रहण की हो या चंद्र ग्रहण की।
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार ग्रहण का अच्छा या बुरा असर हर व्यक्ति पर पड़ता है। सूतक सभी वर्णो में लगता हैं, चंद्र ग्रहण का वेध तीन प्रहर यानि 9 घंटे पहले से प्रारंभ हो जाता है। हालांकि आज लगने जा रहा चंद्र ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा। ये ग्रहण अमेरिका, यूरोप और ऑस्ट्रेलिया के कुछ हिस्सों में दिखाई देगा। ऐसे में इस उपच्छाया चंद्र ग्रहण का सूतक काल मान्य नहीं होगा।
चंद्र ग्रहण समय
ग्रहण की शुरुआत: 5 जुलाई 2020, सुबह 08 बजकर 38 मिनट से।
ग्रहण का परमग्रास: सुबह 09 बजकर 59 मिनट पर।
ग्रहण की समाप्ति: सुबह 11 बजकर 21 मिनट पर।
चंद्र ग्रहण की कुल अवधि: 02 घण्टे 43 मिनट की होगी।
क्या है चंद्र ग्रहण
वैज्ञानिकों के अनुसार, चंद्र ग्रहण एक खगोलीय घटना है। जब चंद्रमा पृथ्वी की छाया से गुजरता है। आसान भाषा में, जब सूर्य और चाँद के बीच पृथ्वी के आने से चंद्रमा पर प्रकाश पड़ना बंद होता है, उसे ही चंद्र ग्रहण कहते हैं।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।