होम J&K के कुलगाम में सुरक्षा बलों ने मार गिराए दो Terrorist, दो सुरक्षाकर्मी भी घायल

समाचारदेश Alert Star Digital Team Jul 4, 2020 08:23 PM

J&K के कुलगाम में सुरक्षा बलों ने मार गिराए दो Terrorist, दो सुरक्षाकर्मी भी घायल

J&K के कुलगाम में सुरक्षा बलों ने मार गिराए दो Terrorist, दो सुरक्षाकर्मी भी घायल

J&K के कुलगाम में सुरक्षा बलों ने मार गिराए दो Terrorist, दो सुरक्षाकर्मी भी घायल

जम्मू कश्मीर में आतंकी ( Terrorist)लगातार अपनी गतिविधियों को जारी रखे हुए हैं। दूसरी तरफ से सुरक्षाबल भी इन आतंकियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर रहे हैं। इसी बीच कुलगाम सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई है। अभी तक इस मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने दो आतंकियों मार गिराया गया है। सुरक्षाबलों को कुलगाम ( Kulgam)के आरेह इलाके में आतंकियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी। कुछ लोगों ने यहां दो से तीन संदिग्ध आतंकवादियों ( Suspected terrorists) के देखे जाने की बात कही थी। पुलिस, सीआरपीएफ और सेना के जवानों ने गांव में पहुंचकर नाके बंदी कर घर-घर की तलाशी लेना शुरू किया।

इस दौरान खुद को घिरा देख आतंकियों ने सुरक्षाबलों को निशाना बनाना शुरू कर दिया। इसके बाद जवानों ने भी मोर्चा संभाला और दो आतंकियों को मार गिराया। हालांकि, इस मुठभेड़ में दो सुरक्षाकर्मी भी घायल हो गए हैं। खबर लिखे जाने तक सुरक्षाबलों का ऑपरेशन जारी था। गांव में दो से तीन आतंकवादियों के छिपे होने की सूचना है। मुठभेड़ शुरू होते ही सुरक्षाबलों ने अतिरिक्त जवान बुलाकर गांव की घेराबंदी शुरू कर दी है। इसके बावजूद सुरक्षाबलों ने छिपे आतंकवादियों को आत्मसमर्पण करने के लिए कहा परंतु उन्होंने बात नहीं मानी। मुठभेड़ शुरू हुए अभी 15 से 20 मिनट ही हुए थे कि सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को मार गिराया। जिसके कुछ घंटों बाद दूसरे आतंकी को भी सुरक्षाबलों ने ढेर कर दिया। फिलहाल दोनों ओर से गोलीबारी जारी है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)