होम पॉप स्टार बियॉन्से को बेट पुरस्कार के 20वें संस्करण में मानवतावादी पुरस्कार से सम्मानित

समाचारदेश Alert Star Digital Team Jul 3, 2020 09:39 PM

पॉप स्टार बियॉन्से को बेट पुरस्कार के 20वें संस्करण में मानवतावादी पुरस्कार से सम्मानित

पॉप स्टार बियॉन्से को बेट पुरस्कार के 20वें संस्करण में मानवतावादी पुरस्कार से सम्मानित

 पॉप स्टार बियॉन्से को बेट पुरस्कार के 20वें संस्करण में मानवतावादी पुरस्कार से सम्मानित

 पॉप स्टार बियॉन्से को बेट पुरस्कार के 20वें संस्करण में मानवतावादी पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। 2001 में ब्लैक एंटरटेनमेंट टेलीविजन नेटवर्क द्वारा शुरू किए गए अमेरिकी पुरस्कार समारोह का मकसद पिछले एक साल में संगीत, अभिनय, खेल और मनोरंजन के अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले अफ्रीकी अमेरिकियों और अन्य अल्पसंख्यकों को सम्मानित करना होता है। पुरस्कार कार्यक्रम की आधिकारिक वेबसाइट पर पोस्ट किये गये एक बयान के मुताबिक, 38 वर्षीय बियॉन्से को उनके लंबे समय से परोपकारी कार्यों के लिए सम्मानित किया जा रहा है, जिनमें उनके हालिया कोविड-19 राहत कार्य शामिल हैं।गायिका ने अपनी मां टीना नोल्स लॉसन के साथ मिलकर ‘#आई डीड माई पार्ट’ नामक पहल के जरिये अपने गृहनगर ह्यूस्टन और अन्य अश्वेत और भूरे समुदायों के लोगों को प्रोत्साहित किया। उन्होंने महामारी से प्रभावित कमजोर समुदायों में बुनियादी स्वास्थ्य और मानसिक स्वास्थ्य जरूरतों को पूरा करने में मदद करने के लिए जमीन स्तर पर काम करने वाले संगठनों को दान देकर उनकी सहायता की है। इस साल 28 जून को आयोजित होने वाले डिजिटल समारोह में दिवंगत कोबे ब्रायंट और संगीत की दुनिया की महान हस्ती लिटिल रिचर्ड को विशेष श्रद्धांजलि देने की योजना बनाई गई है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)