होम कानपुर एनकाउंटर: हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे को मुखबिर ने कर दिया था आगाह!

समाचारखेल Alert Star Digital Team Jul 3, 2020 08:55 PM

कानपुर एनकाउंटर: हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे को मुखबिर ने कर दिया था आगाह!

कानपुर एनकाउंटर: हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे को मुखबिर ने कर दिया था आगाह!

कानपुर एनकाउंटर: हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे को मुखबिर ने कर दिया था आगाह!

उत्तर प्रदेश के कानपुर में आज हुए मुठभेड़ में सीओ समेत आठ पुलिसकर्मी शहीद हो गए। लेकिन अब इस मामले में मुखबिरी की बात सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि पुलिस की इस रेड के बारे में हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे को पहले जानकारी थी और उसने पुलिस से निपटने के लिए पूरी तैयारी कर ली थी।बताया जा रहा है कि मुखबिर ने विकास दुबे को इतनी पुख्ता जानकारी दी थी। उसने बताया था कि दबिश देने वाली टीम में कौन-कौन होंगे और किस पुलिस वाले के पास कौन सा हथियार होगा। यही वजह थी कि बदमाशों ने घर के सामने जेसीबी खड़ी कर पुलिस का रास्ता रोक दिया था।

मामले को लेकर एडीजी कानून व्यवस्थाप्रशांत कुमार ने कहा कि पुलिसकर्मियों से बड़ी चूक हुई है। इसकी जांच की जाएगी। गांव में विकास का घर किलेनुमा है। घर के चारों तरफ बड़ी बाउंड्रीवाल है। घर में तीन तरफ से गेट है।घर के भीतर कोई देख नहीं सकता है, लेकिन छतों से पूरे गांव को देखा जा सकता है।

गुरुवार रात करीब एक बजे पुलिस की टीम विकास के घर के पासपहुंची तो घर से कुछ दूर रास्ते मेंजेसीबी को लगाकर रास्ता रोका गया था। इसलिए पुलिस अपनी गाड़ी से मौके तक नहीं पहुंच सकी।विकास और उसके साथी लाठी-डंडा औरअसलहे लेकर खड़े थे। जब पुलिस टीम घर की तरफ पैदल बढ़ी तोपुलिस से उनकी झड़प हो गई। उसके बाद बदमाशों ने पुलिस के असलहों को छीनकर उन पर फायर कर दिया। वारदात के समय करीब 50 से ज्यादा राउंड गोलियां चली हैं।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)