होम सोने के दाम में बड़ी गिरावट, 1168 रुपये सस्ती हुई चांदी, जानिए आज के नये रेट्स
सोने के दाम में बड़ी गिरावट, 1168 रुपये सस्ती हुई चांदी, जानिए आज के नये रेट्स
दिल्ली सर्राफा बाजार से गुरुवार के लिए दोनों कीमती धातुाओं के भाव आ गए हैं. एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने जानकारी दी है कि गुरुवार को गोल्ड और सिल्वर की कीमतों (Gold-Silver Price Today) में बड़ी गिरावट देखने को मिली है. आज सोने के भाव में 488 रुपये प्रति 10 ग्राम की कमी आई है. वहीं, चांदी की कीमतों में भी 1,168 रुपये प्रति किलोग्राम की गिरावट आई है. आइए जानते हैं आज के नये दाम...
सोने की नई कीमतें (Gold Price on 2nd July 2020)- एचडीएफसी सिक्योरिटीज द्वारा दी गई जानकारी के अुनसार, गुरुवार को सोना का भाव 488 रुपये प्रति 10 ग्राम टूटकर 49,135 रुपये के स्तर पर पहुंच गया है. इसके पिछले दिन 10 ग्राम सोने का भाव 49,623 रुपये पर बंद हुआ था.
चांदी की नई कीमतें (Silver Price on 1st July 2020)- आज चांदी के भाव में भी बड़ी गिरावट दर्ज की गई है. गुरुवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में एक किलो चांदी का भाव 1,168 रुपये गिरकर 50,326 रुपये के स्तर पर रहा है. पिछले दिन चांदी का भाव 41,494 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर बंद हुआ था.क्यों लुढ़का दोनों कीमती धातुओं का भाव
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के सीनियन एनलिस्ट (कमोडिटी) तपन पटेल ने कहा, ''रुपये के मूल्य में सुधार आने से सोने की कीमतों में गिरावट आई।'' गुरुवार को रुपये का भाव 56 पैसे के सुधार के साथ 75.04 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 1,769 डॉलर प्रति औंस और चांदी 17.90 डॉलर प्रति औंस पर अपरिवर्तित बनी रही।
एक्सपर्ट्स का कहना है कि कोरोना महामारी का प्रकोप दोबारा गहराने से निवेशकों का रुझान फिर से सोने की ओर बढ़ा है. इसीलिए वो सोने में सुरक्षित निवेश के तौर पर खरीदारी कर रहे हैं.
दुनिया बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में मंदी की आशंका बनी हुई है जिससे सोने में निवेशक मांग बनी रह सकती है और आगे कीमतों में नई ऊंचाई देखने को मिल सकती है. हालांकि, उन्होंने कीमतों में जारी तेजी को कुछ समय तक थमने का भी अनुमान लगाया है. उनका कहना है कि अगले कुछ दिनों यहां से 2000 रुपये तक सस्ता हो सकता है.
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।