होम चीनी ऐप पर बैन से अमेरिका खुश, माइक पोंपियो बोले, भारत ने उठाया बोल्ड स्टेप

समाचारदेश Alert Star Digital Team Jul 1, 2020 09:06 PM

चीनी ऐप पर बैन से अमेरिका खुश, माइक पोंपियो बोले, भारत ने उठाया बोल्ड स्टेप

चीनी ऐप पर बैन से अमेरिका खुश, माइक पोंपियो बोले, भारत ने उठाया बोल्ड स्टेप

चीनी ऐप पर बैन से अमेरिका खुश, माइक पोंपियो बोले, भारत ने उठाया बोल्ड स्टेप

15 जून को गलवान में हिंसक झड़प के बाद भारत और चीन में तनाव चरम पर है। पीएम नरेंद्र मोदी ने साफ कर दिया कि अगर भारत दोस्ती निभाना जानता है तो आंखों में आखें डाल कर बात भी करना जानता है। यह बात अलग है कि उनकी तरफ से चीन का नाम नहीं लिया गया। चीन की हिमाकत का जवाब भारत दे रहा है और उसी क्रम में भारत सरकार की तरफ से 59 चीनी ऐप पर पाबंदी लगाने का फैसला किया है। भारत के इस कदम की अमेरिका ने सराहना की है।

चीनी ऐप पर बैन, अमेरिका हुआ खुश

अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पोंपियो कहते हैं कि भारत ने जिस तरह के क्लीन ऐप अप्रोच को अपनाया है उससे भारत की संप्रभुतास एकता और राष्ट्रीय सुरक्षा और मजबूत होगी। बता दें कि माइक पोंपियो इससे पहले चीन को धुर्त देश तक करार दे चुके हैं। उन्होंने कहा कि चीन की विस्तारवादी नीति से दुनिया खासतौर से पूर्व एशिया और दक्षिण एशिया में स्थिरता प्रभावित हुई है।

डोनाल्ड ट्रंप पहले ही कर चुके हैं आलोचना

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पहले ही कह चुके हैं कि दक्षिण चीन सागर में जिस तरह चीन अपनी विस्तारवादी नीति को अंजाम दे रहा है, उससे एक बात साफ है वो विश्व को अस्थिर करने की फिराक में है। कोरोना वायरस उसकी देन और जिस तरह से पूरी दुनिया प्रभावित है वो सबके सामने है। अब जिस तरह से चीन अपनी पश्चिमी सीमा यानि भारत के खिलाफ आक्रामक हुआ है वो किसी भी माएने में विश्व समाज के लिए बेहतर नहीं कहा जा सकता है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)