होम असम में कोरोना वायरस के मामले 8,500 के पार, 5,647 मरीज हो चुके हैं ठीक
असम में कोरोना वायरस के मामले 8,500 के पार, 5,647 मरीज हो चुके हैं ठीक
असम में बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 140 नए मरीज सामने आने से राज्य में इस महामारी के मामले बढ़कर 8,547 हो गये। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री हेमंत विश्व सरमा ने यह जानकारी दी। राज्य में जो 140 नये मरीज सामने आये हैं उनमें 122 गुवाहाटी से हैं जहां 28 जून से पूर्ण लॉकडाउन है। राज्य में इस महामारी के 2,885 मरीज फिलहाल इलाज करा रहे हैं जबकि 5,647 मरीज संक्रमण से उबर चुके हैं। अबतक 12 मरीजों की मौत हो चुकी है जबकि तीन मरीज कहीं और चले गए हैं। असम में मंगलवार को एक दिन में सर्वाधिक 613 नये मामले सामने आये थे जिनमें 382 गुवाहाटी से थे। चौबीस जून से शहर में 1,362 और लोग कोविड-19 से संक्रमित हुए हैं। राज्य सरकार ने 28 जून को कामरूप (मेट्रो) जिले में पूर्ण लॉकडाउन लगा दिया था और गुवाहाटी इस जिले का हिस्सा है। शहर में 15 जून के बाद के बाद सप्ताह में 762 नये मामले सामने आने के बाद यह कदम उठाया गया था।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।