होम ये हैं मार्केटिंग प्रोफेशनल्स के लिए फ्री डिजिटल मार्केटिंग ऑनलाइन कोर्सेज
ये हैं मार्केटिंग प्रोफेशनल्स के लिए फ्री डिजिटल मार्केटिंग ऑनलाइन कोर्सेज
भारत सहित पूरी दुनिया के मार्केटिंग प्रोफेशनल्स और एक्सपर्ट्स निरंतर ऐसे तरीके तलाशते रहते हैं जिनसे उनकी गुड्स एंड सर्विसेज की मार्केट में लगातार मांग बढ़ती रहे और उनके ब्रांड की मार्केट में खास पहचान बन जाए. इसके लिए ये मार्केटिंग एक्सपर्ट्स/ प्रोफेशनल्स लगातार मार्केट रिसर्च और मार्केट एनालिसिस करते रहते हैं. डिजिटल मार्केटिंग अर्थात इंटरनेट मार्केटिंग की शुरुआत के बाद से तो पूरी दुनिया की मार्केटिंग स्ट्रेटेजीज में बड़े ही क्रांतिकारी परिवर्तन आये हैं.
अगर आपकी कंपनी अच्छी तरह अपनी मार्केटिंग स्ट्रेटेजीज को तैयार करे और फ़ॉलो करे तो जल्दी ही आपकी कंपनी एक नेशनल और इंटरनेशनल ब्रांड बन सकती है. भारत के यूनिकॉर्न स्टार्टअप्स जैसेकि - ओयो, ओला, फ्लिपकार्ट, स्विगी, पालिसी बाज़ार और पेटीएम इस फैक्ट को बखूबी साबित करते हैं.
आज हम इस आर्टिकल में आपके लिए कुछ ऐसे ही विशेष फ्री डिजिटल मार्केटिंग ऑनलाइन कोर्सेज के बारे में महत्त्वपूर्ण जानकारी पेश कर रहे हैं ताकि आप अपनी बिजनेस और मार्केटिंग नीड्स के साथ ही अपनी जॉब प्रोफाइल के मुताबिक सूटेबल डिजिटल मार्केटिंग ऑनलाइन कोर्सेज फ्री ऑफ़ कॉस्ट ज्वाइन करके अपने मार्केटिंग स्किल्स को बढ़ा लें और अपने करियर गोल्स के साथ-साथ मार्केटिंग टारगेट्स भी हासिल आसानी से हासिल कर सकें. आइये आगे पढ़ें यह आर्टिकल:
एड्क्स - फ्री डिजिटल मार्केटिंग ऑनलाइन कोर्सेज
यह ऑनलाइन प्लेटफॉर्म भी स्टूडेंट्स और प्रोफेशनल्स के बीच काफी प्रसिद्ध है. इस प्लेटफॉर्म पर विभिन्न कोर्सेज ज्वाइन करने के बाद आपमें डिजिटल लीडरशिप की क्वालिटीज़ विकसित हो जायेंगी और आप डिजिटल वर्ल्ड में अपनी मार्केटिंग स्ट्रेटेजीज बखूबी अप्लाई करना सीख लेंगे.
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।