होम NC के नेताओं ने J&K प्रशासन को लिखा पत्र

समाचारदेश Alert Star Digital Team Jul 1, 2020 08:52 PM

NC के नेताओं ने J&K प्रशासन को लिखा पत्र

NC के नेताओं ने J&K प्रशासन को लिखा पत्र

NC के नेताओं ने J&K प्रशासन को लिखा पत्र

 कश्मीर घाटी के विभिन्न भागों में पिछले वर्ष अगस्त से नजरबंद नेशनल कांफ्रेंस (नेकां) के 19 नेताओं ने उनकी ‘‘अवैध और गैरकानूनी’’ नजरबंदी तुरन्त समाप्त करने की मांग की है।  पार्टी के महासचिव अली मोहम्मद सागर और कश्मीर के प्रांतीय अध्यक्ष नासिर असलम वानी ने जम्मू कश्मीर के प्रधान सचिव (गृह) को पत्र भेज कर उनसे उनकी आवाजाही पर लगी पाबंदियां को हटाये जाने का आग्रह किया। नेकां नेताओं ने अपने पत्रों में कहा है कि पिछले वर्ष पांच अगस्त से उनके आवासों पर उन्हें ‘‘अवैध रूप से नजरबंद रखा’’ जा रहा है। गत अगस्त में केन्द्र ने जम्मू कश्मीर का विशेष दर्जा वापस ले लिया और उसे दो केन्द्र शासित प्रदेशों में बांट दिया। उन्होंने कहा कि उन्हें नजरबंद रखने का कोई आदेश आज तक उन्हें नहीं दिया गया है। नेताओं ने कहा कि या तो उन्हें अपनी नजरबंदी का आदेश दिया जाए या फिर वे अपनी रिहाई के लिए अदालत का रुख करेंगे। नेताओं ने उनकी आवाजाही पर लगी सभी पाबंदियों को तुरन्त हटाये जाने की मांग करते हुए इस ‘‘अवैध नजरबंदी’’ को समाप्त कराने के लिए कानूनी कदम उठाने की चेतावनी दी।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)