होम उप्र की सड़कों व अन्य निर्माण में चीनी उत्पादों के इस्तेमाल पर लगा प्रतिबन्ध

समाचारदेश Alert Star Digital Team Jul 1, 2020 08:44 PM

उप्र की सड़कों व अन्य निर्माण में चीनी उत्पादों के इस्तेमाल पर लगा प्रतिबन्ध

उप्र की सड़कों व अन्य निर्माण में चीनी उत्पादों के इस्तेमाल पर लगा प्रतिबन्ध

उप्र की सड़कों व अन्य निर्माण में चीनी उत्पादों के इस्तेमाल पर लगा प्रतिबन्ध

उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने बुधवार को यहां कहा कि प्रदेश की सड़कों व अन्य निर्माण कार्यों में चीन के उत्पादों का प्रयोग नहीं होगा। उन्होंने कहा कि देश की सुरक्षा के प्रति सरकार बेहद गंभीर और सतर्क है और हर स्तर पर जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं।

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत की संप्रभुता व अखंडता को बरकरार रखने के लिए भारत सरकार द्वारा 59 चाइनीज मोबाइल ऐप बंद कर दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि ये सभी चाइनीज ऐप मोबाइल और नान मोबाइल इंटरनेट डिवाइस में बैन किये गये हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने 59 चाइनीज ऐप बंद करके संदेश दे दिया है कि देश की सुरक्षा के प्रति सरकार बेहद गंभीर व सतर्क हैं। मौर्य ने कहा कि इसी कड़ी में उत्तर प्रदेश लोक निर्माण विभाग की सड़कों, भवनों, सेतुओ, आरओबी, फ्लाईओवर आदि के निर्माण में चीन के किसी भी उत्पाद का प्रयोग नहीं किया जाएगा। स्वदेशी अपनाकर स्वावलंबन की ओर बढ़ने का आह्वान करते हुए उप मुख्यमंत्री ने कहा कि हमें हर क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनना है और ऐसा करके दिखाना है कि हम दुनिया को तमाम चीजों को एक्सपोर्ट कर सकें।

उप मुख्यमंत्री ने लोक निर्माण विभाग, सेतु निगम व राजकीय निर्माण निगम के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि यदि निर्माण कार्यों में कहीं भी किसी चीनी उत्पाद का प्रयोग हो रहा है तो उसे कदापि तत्काल बंद कर दिया जाए।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)