होम बंगाल में फिर बढ़ने लगी कोरोना की रफ्तार, रिकवरी रेट बेहतर

समाचारदेश Alert Star Digital Team Jun 27, 2020 09:28 PM

बंगाल में फिर बढ़ने लगी कोरोना की रफ्तार, रिकवरी रेट बेहतर

बंगाल में फिर बढ़ने लगी कोरोना की रफ्तार, रिकवरी रेट बेहतर

बंगाल में फिर बढ़ने लगी कोरोना की रफ्तार, रिकवरी रेट बेहतर

 एक बार फिर पश्चिम बंगाल में कोरोना वायरस संक्रमण ने रफ्तार पकड़ ली है। पिछले 2 दिनों से 24 घंटे के दौरान पॉजिटिव होने वालों की संख्या 500 के पास रह रही है। शनिवार को राज्य स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी हेल्थ बुलेटिन में बताया गया है कि एक दिन में 521 लोग इस महामारी की चपेट में आए हैं। इसकी वजह से पीड़ित लोगों की कुल संख्या बढ़कर 16711 पर पहुंच गई है। इधर 24 घंटे में 254 लोग स्वस्थ हुए हैं जिसकी वजह से स्वस्थ होने वालों की कुल संख्या 10789 पर पहुंची है। एक दिन में 13 लोगों की मौत हुई है और मरने वालों की कुल संख्या बढ़कर 629 हो गई है।

फिलहाल 254 की बढ़त के साथ एक्टिव लोगों की कुल संख्या बढ़कर 5293 पर पहुंच गई है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक रिकवरी रेट गिरकर 65 से 64.56 फ़ीसदी पर पहुंची है। 24 घंटे के दौरान कुल 9548 लोगों के सैंपल जांचे गए हैं। अब तक कुल 458343 लोगों के सैंपल जांच किए जा चुके हैं जिनमें से 3.65 फ़ीसदी लोग पॉजिटिव पाए गए हैं।

 

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)