होम विधान सभा उपचुनाव के बाद मध्य प्रदेश में फिर बनेगी कांग्रेस की सरकार: लक्ष्मण सिंह

समाचारदेश Alert Star Digital Team Jun 27, 2020 09:26 PM

विधान सभा उपचुनाव के बाद मध्य प्रदेश में फिर बनेगी कांग्रेस की सरकार: लक्ष्मण सिंह

विधान सभा उपचुनाव के बाद मध्य प्रदेश में फिर बनेगी कांग्रेस की सरकार: लक्ष्मण सिंह

विधान सभा उपचुनाव के बाद मध्य प्रदेश में फिर बनेगी कांग्रेस की सरकार: लक्ष्मण सिंह

हमने अपना संगठन खड़ा कर लिया है और चुनाव की तैयारी भी चल रही है। कांग्रेस पार्टी को कार्यकर्ता को आगे रखकर काम करना पड़ेगा। हम लोग को पीछे होना पड़ेगा। व्यक्ति विशेष से पार्टी नहीं चलेगी, यह संगठन से चलेगी और कार्यकर्ता से चलेगी। यह बात पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के छोटे भाई और चांचौड़ा से कांग्रेस विधायक लक्ष्मण सिंह ने कही। वे शनिवार को कलेक्ट्रेट में आयोजित बैठक में शामिल होने आए थे।

लक्ष्मण सिंह ने कहा- सिंधिया के साथ जो गए थे, उनसे सशक्त कार्यकर्ता हमारे पास आ गए

यहां उन्होंने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि अभी हम जो संगठन खड़ा कर रहे हैं, उसमें कार्यकर्ता ही सब कुछ है, हम लोग पीछे हैं। लड़ाई वह लड़ेगा, जीतेगा भी वही, श्रेय भी कार्यकर्ता को जाएगा। सिंधिया के साथ कांग्रेसियों के जाने के सवाल पर लक्ष्मण सिंह ने कहा कि जो गए थे, उनसे सशक्त कार्यकर्ता हमारे पास आ गए।

विधान सभा उपचुनाव के बाद प्रदेश में फिर से कांग्रेस की सरकार बनेगी

उन्होंने विधान सभाउपचुनाव के बाद प्रदेश में फिर से कांग्रेस की सरकार बनने का दावा किया है। लक्ष्मण सिंह ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बन रही है, आप पक्का मानकर चलिए। आप चाहो तो यह बात कागज पर भी लिख लो।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)