होम UP सरकार का ऐलान, ऐसे छात्रों को देगी लैपटॉप और एक लाख रूपये

समाचारराजनीति Alert Star Digital Team Jun 27, 2020 09:07 PM

UP सरकार का ऐलान, ऐसे छात्रों को देगी लैपटॉप और एक लाख रूपये

UP सरकार का ऐलान, ऐसे छात्रों को देगी लैपटॉप और एक लाख रूपये

UP सरकार का ऐलान, ऐसे छात्रों को देगी लैपटॉप और एक लाख रूपये

 यूपी बोर्ड में टॉप करने वालों के लिए बड़ा ऐलान किया है। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा है कि सरकार यूपी बोर्ड में टॉप करने वाले छात्रों को एक-एक लाख रुपये और लैपटॉप का तोहफा देगी। इतना ही नहीं, उनके घर तक पक्की सड़क का निर्माण भी करवाएगी।

20-20 छात्रों को मिलेगा तोहफा केशव प्रसाद मौर्य ने अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद सर्किट हाउस के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में डिजिटल माध्यम से 600 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण किया। इसके बाद उन्होंने कहा कि बच्चे हमारे देश का भविष्य हैं। उन्होंने कहा कि यूपी सरकार बोर्ड में टॉप करने वाले मेधावी छात्रों को तोहफा देकर उनका उत्साह बढ़ाएगी।

केशव प्रसाद मौर्य ने कहा है कि जिन टॉपर छात्रों के घर तक जाने के लिए पक्की सड़क नहीं है, उनके घर तक पक्की सड़क का निर्माण लोक निर्माण विभाग कराएगा। ये तोहफा यूपी बोर्ड में टॉप करने वाले 20-20 छात्रों को दिया जाएगा। उन्होंने कहा है कि सीबीएसई, आईसीएसई और अन्य बोर्ड के टॉपर्स के घर तक भी पक्की सड़क बनावाई जाएगी।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)