होम पाकिस्तान के 10 पॉजिटिव क्रिकेटरों में से छह का टेस्ट अब नेगेटिव
पाकिस्तान के 10 पॉजिटिव क्रिकेटरों में से छह का टेस्ट अब नेगेटिव
पाकिस्तान के पॉजिटिव पाए गए 10 क्रिकेटरों में से छह का दूसरा टेस्ट अब नेगेटिव आया है जबकि चार का कोरोना टेस्ट फिर पॉजिटिव आया है।
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी वसीम खान ने शनिवार को बताया कि मोहम्मद हफ़ीज़, वहाब रियाज, फखर ज़मान, शादाब खान, मोहम्मद रिज़वान और मोहम्मद हसनैन का फिर से कराया गया टेस्ट नेगेटिव आया है जबकि काशिफ भाटी, हारिस राउफ, हैदर अली और इमरान खान फिर से पॉजिटिव पाए गए हैं। टीम के मालिशिये मलंग अली का टेस्ट भी पॉजिटिव आया है।
अन्य सभी खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ का भी टेस्ट कराया गया और इन सभी के परिणाम में कोई बदलाव नहीं है और ये सभी नेगेटिव पाए गए हैं।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।