होम देश की आंतरिक व बाह्य सुरक्षा हमारी प्राथमिकता : गडकरी

समाचारराजनीति Alert Star Digital Team Jun 27, 2020 09:04 PM

देश की आंतरिक व बाह्य सुरक्षा हमारी प्राथमिकता : गडकरी

देश की आंतरिक व बाह्य सुरक्षा हमारी प्राथमिकता : गडकरी

देश की आंतरिक व बाह्य सुरक्षा हमारी प्राथमिकता : गडकरी

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने शनिवार को कहा कि देश की आंतरिक व बाह्य सुरक्षा केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार की प्राथमिकता है इस दिशा में इन छह साल में जो काम हुआ है वह बीते 50 -60 साल में भी नहीं हुआ. गडकरी भारतीय जनता पार्टी की 'राजस्थान जनसंवाद वर्चुअल रैली' को संबोधित कर रहे थे.

उन्होंने कहा, 'देश की आतंरिक व बाह्य सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है. हम पहले दिन से कहते आ रहे हैं कि राष्ट्रवाद हमारा ध्येय है. यह राष्ट्र सुखी बने, समृद्ध बने, संपन्न बने शक्तिशाली बने. गांव गरीब मजदूर किसान का कल्याण हो. भय, भूख, आतंक व भ्रष्टाचार से मुक्त हिंदुस्तान बने यही विचार लेकर हमने काम किया है. इसलिए आज हमारी सभी सीमाएं सुरक्षित हैं.'

गडकरी ने कहा कहा, 'छह साल के अपने कार्यकाल में हमारी सरकार ने आंतरिक व बाह्य सुरक्षा के लिए जो काम किया है .. मैं विश्वास के साथ कहूंगा कि 50-60 साल में जो नहीं हो सका वह छह साल के अपने कार्यकाल में हमारी सरकार ने कर दिखाया.'

नितिन गडकरी ने आगे कहा कि हम विस्तारवादी नहीं हैं कभी भी किसी भी देश में आतंकवाद का समर्थन नहीं किया है. हम शांति अहिंसा चाहते हैं लेकिन मेरा मानना है कि केवल शक्तिशाली ही अपने लोगों का बचाव कर सकते हैं शांति स्थापित कर सकते हैं. इसलिए हम भारत को मजबूत बनाने के लिए काम कर रहे हैं.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)