होम दिल्ली में कोरोना का विस्फोट जारी,

समाचारविदेश Alert Star Digital Team Jun 27, 2020 08:55 PM

दिल्ली में कोरोना का विस्फोट जारी,

दिल्ली में कोरोना का विस्फोट जारी,

दिल्ली में कोरोना का विस्फोट जारी,

राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस का कहर तेजी से पैर पसार रहा है। संक्रमण के मामले दिन पर दिन तेजी से बढ़ रहे हैं। बीते 24 घंटे में दिल्ली में कोरोना के 2,948 नए मामले सामने आए हैं 66 लोगों की मौत हो गई है। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी।

2,948 नए मामलों के साथ राजधानी दिल्ली में संक्रमितों की आंकड़ा 80 हजार के पार पहुंच गया है। दिल्ली में 22 जून के बाद ऐसा पहली बार हुआ है कि प्रतिदिन मामलों की संख्या तीन हजार से कम रही है। दिल्ली स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन के अनुसार दिल्ली में अब कोविड-19 के मरीजों की संख्या 80,188 हो गई है। इस बीमारी के कारण मृतकों की संख्या 2,558 पहुंच गई है।

बुलेटिन के अनुसार इस महामारी से 49,301 लोग स्वस्थ हुए है जबकि अभी 28,329 मरीजों का इलाज चल रहा है। इसमें कहा गया है कि कोविड-19 से संक्रमित 17,381 मरीज घरों में पृथक है। स्वस्थ होने की दर बढ़कर लगभग 61 प्रतिशत हो गई है।

बताते चले कि देशभर में कोरोना संक्रमण के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देशभर में संक्रमितों का आंकड़ा पांच लाख के पार पहुंच गया है। देशभर में संक्रमितों की संख्या 5,08,953 तक पहुंच गई है और 15,685 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, इस वायरस से अब तक 2,95,881 लोग ठीक हो चुके हैं।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)