होम अब 65 साल वाले मतदाता भी ले सकेंगे पोस्टल बैलट की सुविधा
अब 65 साल वाले मतदाता भी ले सकेंगे पोस्टल बैलट की सुविधा
लोकसभा और विधानसभा चुनाव के लिए अब 65 साल तक के बुजुर्गो को भी पोस्टल बैलट (डाक से मत) की सुविधा मिलेगी। पहले यह सुविधा 80 साल या उससे अधिक उम्र वाले मतदाताओं को ही मिल रही थी।
बदले हुए नियम का लाभ सबसे पहले बिहार के मतदाताओं को मिलेगा
देश में कोरोना का कहर बरपा होने के बाद बिहार ऐसा पहला राज्य है जहां सबसे पहले विधानसभा चुनाव होगा। इस बदले हुए नियम का लाभ सबसे पहले वहीं के मतदाताओं को मिलेगा।
इसके पहले 80 वर्ष या उससे अधिक उम्र वालों को पोस्टल बैलट की सुविधा थी
उल्लेखनीय है विधि मंत्रालय ने 19 अक्टूबर 2019 को निर्वाचन नियमावली में संशोधन कर शारीरिक अक्षमता के कारण मतदान केंद्र तक न पहुंच पाने वाले 80 वर्ष या उससे अधिक उम्र वालों को लोकसभा और विधानसभा चुनाव में पोस्टल बैलट की सुविधा प्रदान की थी।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।