होम कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच दिल्ली सरकार का ऐलान, 31 जुलाई तक बंद रहेंगे सभी स्कूल
कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच दिल्ली सरकार का ऐलान, 31 जुलाई तक बंद रहेंगे सभी स्कूल
दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने शुक्रवार को कहा कि कोविड-19 के हालात को देखते हुए राष्ट्रीय राजधानी में सभी स्कूल 31 जुलाई तक बंद रहेंगे। सिसोदिया ने कहा, ‘‘स्कूलों को फिर से खोलना सिर्फ तकनीकी काम नहीं है, यह रचनात्मक कार्य है जो स्कूलों को नयी और बड़ी भूमिका देगा। दिल्ली में स्कूल 31 जुलाई तक बंद रहेंगे।’’ दिल्ली के शिक्षा मंत्री सिसोदिया ने स्कूलों को फिर से कैसे खोला जाए, इस विषय पर शिक्षा निदेशालय की बैठक के बाद यह घोषणा की। उन्होंने स्पष्ट किया कि दिल्ली में स्कूल 31 जुलाई तक बंद रहेंगे।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।